उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के फिरोजाबाद Firozabad में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे Agra Lucknow Expressway पर बुधवार रात को हुए भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली से बिहार(Bihar) के मुजफ्फरपुर जा रही स्लीपर कोच बस नगला खंगर के पास खड़े ट्राला में घुस गई। सैफई मिनी पीजीआई Saifai Mini PGI के डॉक्टर विश्वास दीपक ने कहा कि 31 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा कितना भीषण इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि बस में फंसे लोगों निकालने के लिए बस के हिस्से को गैस कटर से काटना पड़ा। फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन रोक दिया गया है। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एक्सप्रेस-वे से बस बिहार जा रही थी। बस में पांच दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। 
घटनास्थल के आसपास खेतों में काम करने वाले भदान क्षेत्र के लोगों को टक्कर की तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद चीख पुकार ने सभी को अपनी ओर खींच लिया। लोग जब बस से यात्रियों को निकाल रहे थे तो फंसे हुए लोग अपने बचाव के लिए गुहार लगाते हुए दिखाई दिए। बस अंदर से खून से सनी हुई थी।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल 72 पर स्लीपर बस वहां खड़े ट्रक में जा टकराई। घायल सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाए गए।
सैफई आते समय रास्ते में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। इनमें से अधिकांश के बिहार के बताए जा रहे हैं।हादसे में बस में सवार महिलाओं के साथ साथ बच्चे भी शामिल थे। उन घायलों को बाहर निकालते समय सभी द्रवित हो गए। बच्चों की चीख पुकार से हर कोई परेशान था। पुलिसकर्मियों ने भी उनको निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर आदेश कुमार, एसडीएम सैफई हेम सिंह, क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?