दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है।चुनाव परिणाम के अनुसार आम आदमी पार्टी 36 सीटें जीत चुकी है और 25 पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 3 सीटें मिली हैं और वह 5 पर आगे चल रही है। 21 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी के बीजेपी के सपने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर ‘झाड़ू’ फेर दी है। जीत के बाद AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर मत्था टेका। इस दौरान केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता और बेटी के साथ-साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी थे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल को लोगों की उम्मीदें पूरा करने के लिए शुभकामनाएं।
Congratulations to AAP and Shri @ArvindKejriwal Ji for the victory in the Delhi Assembly Elections. Wishing them the very best in fulfilling the aspirations of the people of Delhi.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं।’


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा