भाजपा(Bharatiya Janta Party) ने राज्यसभा (Rajya sabha ) में अपने सभी सदस्यों को मंगलवार को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। इसके लिए भाजपा ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसके मुताबिक राज्यसभा में सभी भाजपा सदस्यों को मंगलवार को मौजूद रहते हुए सरकार के पक्ष में समर्थन दिखाना है।भाजपा के पत्र के अनुसार राज्यसभा के सभी भाजपा सांसदों को यह सूचित किया गया है कि सदन में मंगलवार को कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। इसलिए 11 फरवरी 2020 को चर्चा और पारित कराने के लिए उपस्थित रहें।
कल यानी मंगलवार को बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम दिन है। इस बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा के सभी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। इस व्हिप के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। क्या मोदी सरकार फिर कोई नया बिल सदन में लाने जा रही है?
बीजेपी सांसदों को जारी पत्र में लिखा है, ‘बीजेपी के सभी राज्यसभा सांसदों को सूचित किया जाता है कि मंगलवार को सदन में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा और पास कराने के लिए लाए जाएंगे।’


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त