महाराष्ट्र के वर्धा (Wardha)जिले में 8 दिन पहले एकतरफा प्यार में जिंदा जलाई गई लेक्चरर (lecturer Ankita Pisudde ) ने सोमवार को नागपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। हिंगणघाट में 3 फरवरी को एक सिरफिरे ने शादी करने से इंकार पर लड़की को पेट्रोल डालकर सरेआम जिंदा जला दिया था। इस घटना में 25 वर्षीय अंकिता पिसुदे ( Ankita Pisudde ) गंभीर रूप से झुलस गई थी। ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अनूप मरार ने बताया कि सुबह 6.55 बजे लड़की की मौत हो गई। मौत का संभावित कारण सेप्टिकमिक अटैक (septicemic shock) था।
घटना के दौरान 40% जल चुकी अंकिता वेंटीलेटर पर थी, उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विकेश नागराले (27) को गिरफ्तार कर लिया था। वह शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। सीएम उद्धव ठाकरे ने पीड़ित का इलाज मुख्यमंत्री राहत कोष से करवाने की घोषणा की थी। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा- ‘एक बहादुर बेटी का जाना बेहद दुखद है। देश में आज फिर एक निर्भया का निधन हुआ है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि दोषी को कड़ी सजा मिले।’ घटना से नाराज लोगों ने सोमवार को नागपुर-हैदराबाद ओल्ड हाइवे पर जाम लगा दिया। लोग आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
वर्धा जिले के दरोदा गांव की रहने वाली अंकिता महिला कॉलेज में लेक्चरर थी। घटना के वक्त वह रोज की तरह 75 किमी दूर कॉलेज जाने के लिए बस में सवार हुई थी। हिंगणघाट में कॉलेज नजदीक आने पर बस से उतरी। वहां पहले से मौजूद विकेश अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकालकर अंकिता के पास आया। लेक्चरर कुछ समझ पाती, इससे पहले विकेश ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग गया था।
वारदात के वक्त स्कूल जाने वाली कुछ बच्चियां वहां से गुजर रही थीं। अंकिता को झुलसते देख इन बच्चियों ने शाेर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने अंकिता पर पानी डाला। तब तक उसका चेहरा 40% तक झुलस चुका था। उसका सिर, चेहरा, बायां हाथ, पीठ और गर्दन झुलस गई थी।
Ankita


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?