प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने रविवार को वाराणसी Varanasi से ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ Kashi Mahakal Express को झंडी दिखाकर रवाना किया। महाकाल एक्सप्रेस यात्रियों को आध्यात्मिक एहसास भी कराएगी। वाराणसी से इंदौर के लिए यह ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंगों काशी, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर Kashi , Mahakaleshwar and Omkareshwar को जोड़ती है। इस ट्रेन में कैसेट के माध्यम से यात्रियों को भजन-कीर्तन सुनाने की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर में आस्था से जुड़े स्थलों के विकास के लिए काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बाबा विश्वनाथ को ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर से जोड़ने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।
वाराणसी से इंदौर के बीच 20 फरवरी से चलाई जाने वाली काशी-महाकाल एक्सप्रेस में आठ विभिन्न तीर्थस्थलों के भ्रमण का पैकेज भी होगा। आईआरसीटीसी ने वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, इंदौर, उज्जैन, भोपाल के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए पैकेज तैयार किया है। अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि काशी महाकाल एक्सप्रेस यूपी और मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जाने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा देगी। इससे दोनों ही प्रदेशों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।काशी विश्वनाथ को उज्जैन में महाकाल और ओंकारेश्वर से जोड़ने के लिए पीएम ने रविवार को जैसे ही काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई वैसे ही दो ज्योतिर्लिंगों से रेल मार्ग से सीधे संपर्क के युग का सूत्रपात हो गया।
प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी द्वारा #KashiMahakalExpress को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया ।
यह ट्रेन इंदौर से वाराणसी के बीच 3 ज्योतिर्लिंगों को कनैक्ट करने वाली आधुनिक सुविधाओं युक्त 3 टियर वातानुकूलित है। pic.twitter.com/17W0GRZSqe
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 16, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
ट्रेन में सवार स्टॉफ के पास यह सुविधा प्रदान की गई है कि चलती ट्रेन में यात्री के लिए टूर पैकेज बुक कर सकेंगे। यह जानकारी आइआरसीटीसी (टूरिज्म एंड मार्केटिंग) की निदेशक रजनी हसीजा ने दी। रजनी हसीजा ने बताया कि टूर पैकेज अभी परीक्षण के दौर से गुजरेगा। इस आध्यात्मिक सफर में यात्रियों के रुझान को देखते हुए फेरबदल संभावित है। टूर पैकेज काशी-महाकाल एक्सप्रेस के अप व डाउन ट्रेनों में उपलब्ध है। शिवरात्रि से पूर्व ट्रेन को हरी झंडी मिलने से इस ट्रेन में सफर कर रहे श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह रहा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?