अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप( US President Donald Trump) 24-25 फरवरी को भारत के दौरे पर रहेंगे. ट्रंप 24 फरवरी को सबसे पहले गुजरात के अहमदाबाद आएंगे।अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप का भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप( Donald Trump) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ( Melania Trump) अगले दिन ताजमहल ( Taj Mahal) का भी दीदार करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में ताजनगरी को सजाया जाएगा। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक सड़क के दोनों ओर दीवारों पर सुंदर चित्र बनाए जाएंगे। जगह-जगह रंगोली बनेगी और स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। मंडलायुक्त ने सभी महकमों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए हैं। ट्रंप के आगरा दौरे के मद्देनजर वहां की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रंप के लिए अभेद सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। दौरे की जानकारी खुद वहां के प्रशासन ने दी है. स्थानीय प्रशासन से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक सक्रिय हो चुके हैं।
भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 या 25 फरवरी को आगरा आएंगे। उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। ट्रंप यहां करीब दो घंटे रुकेंगे। वो ताजमहल का दीदार करने के साथ शाहजहां-मुमताज की मोहब्बत पर आधारित शो ‘ताज-द मोहब्बत’ भी देखेंगे। उनके ठहरने का इंतजाम ताज के पास ही होटल अमर विलास में किया गया है।
सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए 17 फरवरी को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की टीम आगरा आएगी। यह टीम एक बार पहले खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताज तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर जा चुकी है। देश और प्रदेश की खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने डेरा डाल दिया है। ये अधिकारी आगरा पुलिस से स्थानीय इनपुट ले रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए पुलिस प्लान तैयार कर रही है। विचार इस पर किया जा रहा है कि खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक को पांच जोन में बांट दिया जाएगा। जोन को सब जोन और फिर सब जोन को सेक्टर में बांटा जाए। हर सेक्टर में अधिकारी तैनात होंगे। जोन और सब जोन में सीनियर अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
बिल क्लिंटन के बाद ताजमहल का दीदार करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे डोनाल्ड ट्रंप। क्लिंटन से पहले और भी अमेरिकी राष्ट्रपति ताज आ चुके हैं। क्लिंटन के बाद बराक हुसैन ओबामा का भी ताज आने का कार्यक्रम बना था। इसकी तैयारियां की गई थीं लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम निरस्त हो गया था। क्लिंटन अपनी बेटी के साथ दीदार-ए-ताज के लिए आए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?