आगरा ( Agra) के छह मरीजों में कोरोना वायरस (Coronavirus ) के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में सोमवार को 13 लोगों की जांच हुई थी। जांच के सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि सभी मरीजों को दिल्ली भेज दिया गया है। परिवार के बाकि सात सदस्यों को घर पर ही आइसोलेशन केयर में रखा गया है।
कोरोनावायरस ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। आगरा में जूता कारोबारी के एक परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। देश में एक साथ छह संदिग्ध मरीज मिलने का पहला मामला है। उत्तर प्रदेश में पहली बार कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन सभी को दिल्ली रेफर किया गया है। जूता कारोबारी के परिवार के बाकी सदस्यों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके संपर्क में आए लोगों के भी नमूने लिए गए हैं।
थाना हरीपर्वत क्षेत्र में रहने वाले जूता कारोबारी के परिवार के 13 सदस्यों के नमूने लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए पुणे भेजे गए थे। जांच में छह लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण की पुष्टि हुई। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया।तत्काल मरीजों के घर रैपिड रिस्पांस टीम भेजकर इनको जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशल वार्ड में भर्ती कर दिया। कुछ देर बाद यहां से मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। इनके संपर्क में आए अन्य परिजन और परिचित लोग भी जिला अस्पताल में नमूने देने के लिए पहुंचे।
उधर जानकारी होते ही दिल्ली से स्वास्थ विभाग के महानिदेशक डॉ सुजीत सिंह टीम सहित आगरा पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में 100, जिला अस्पताल में 50, रेलवे हॉस्पिटल में 6, एयरफोर्स हॉस्पिटल में 50 और आर्मी हॉस्पिटल में 50 बेड आइसोलेशन वार्ड के लिए तैयार रखने के आदेश दिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?