कोरोना वायरस Coronavirus 冠状病毒 के असर को देखते हुए आगरा के मेयर Agra mayor व बीजेपी नेता नवीन जैन ने ताजमहल Taj Mahal सहित शहर के अन्य स्मारकों को बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जबतक इस वायरस पर नियंत्रण नहीं कर लिया जाता, तबतक के लिए ताजमहल को बंद कर देना चाहिए। ताजमहल का दीदार करने के लिए प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हालांकि आगरा में कोरोना वायरस के छह मरीज मिलने के बाद से यहां के पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। लोग अभी आगरा आने से बच रहे हैं। इस कारण होटलों की बुकिंग भी बड़ी संख्या में रद्द हुई है। मेयर नवीन जैन ने आगरा के जिलाधिकारी से सभी स्कूलों को बंद करने के लिए भी बात की है।मेयर जैन का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सलाह दी है कि भीड़ इकट्ठा करने से बचना चाहिए। ऐसे में ताजमहल सहित शहर के अन्य स्मारकों को बंद कर देना चाहिए क्योंकि इन जगहों पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसके साथ ही मेयर ने चीन में बने रंगों और गुलाल से परहेज करने की भी सलाह दी है। मेयर नवीन जैन ने कहा कि इटली और चीन समेत कई देशों के पर्यटकों को संदेह की नजर से देखा जा रहा है। स्मारकों में भीड़भाड़ सबसे ज्यादा है, जहां दुनिया भर के पर्यटक पहुंच रहे हैं। इनसे संक्रमण का खतरा ज्यादा है। उन्होंने शहर के होने वाले प्रमुख होली मिलन समारोह को रद्द करने की सूचना भी दी है। नवीन जैन आगरा के मेयर होने के साथ ही अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष भी हैं।
आगरा के छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। ये सभी दिल्ली एक कोरोना वायरस मरीज के रिश्तेदार हैं। इन सभी का दिल्ली में इलाज चल रहा है और सबको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बताया जा रहा है कि इनकी स्थिति में सुधार आ रहा है। वहीं गुरुवार को भेजे गए शहर के 16 लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?