कोरोना वायरस ( Coronavirus 新冠病毒 ) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ( DR. BHIMRAO AMBEDKAR UNIVERSITY, AGRA) की 18 मार्च से एक अप्रैल 2020 तक की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्री-पीएचडी कोर्स की प्रस्तावित परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मुख्य परीक्षाएं दो मार्च को शुरू हुईं। यह 25 अप्रैल तक चलनी थीं। इस अवधि में परीक्षा के कुल 40 दिन थे, इसमें से नौ की ही परीक्षाएं हो पाई हैं। 14, 15 और 16 मार्च की परीक्षाएं प्रश्नपत्र आउट होने की आशंका पर स्थगित कर दी गई हैं। 
चालू सत्र में विश्वविद्यालय की परीक्षा में करीब 3.90 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। समय से परीक्षा परिणाम जारी करने के उद्देश्य से परीक्षाएं दो मार्च से शुरू कराई गईं। 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य भी शुरू करा दिया गया था।
परीक्षाएं स्थगित होने का असर मूल्यांकन पर भी पड़ेगा। मुख्य परीक्षा के अलावा विश्वविद्यालय की प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं 26 और 28 मार्च को प्रस्तावित थीं। इन्हें भी स्थगित कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स दो अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। ताजमहल और आगरा किला समेत देश के सभी एतिहासिक स्मारकों को 31 मार्च बंद कर दिया गया है। आगरा में कोरोना वायरस के अब तक आठ मामले सामने आ चुके हैं। इनमें छह लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। ये सभी जूता कारोबारी परिवार के सदस्य हैं। इन सभी को इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। इनमें से चार लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो अन्य को जल्द छुट्टी मिल सकती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?