फिरोजाबाद (Firozabad) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में विगत 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में अपर जिलाअधिकारी ने 26 लोगों को नोटिस जारी किए थे। वहीं करीब तीन सौ उपद्रवी चिन्हित कर उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए थे। इन उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस जारी होने के बाद रिकवरी की कार्रवाइ शुरू हुई थी।
फिरोजाबाद प्रशासन की सख्ती के चलते 26 लोगों में से चार लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का करीब चार लाख रुपये अभी तक जमा कराया है। 26 लोगों को कुल 45 लाख के नोटिस जारी किए गए थे।
गौरतलब है कि पुलिस व प्रशासन की ओर से चिन्हांकित किए उपद्रवियों के फोटो दिसंबर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान 20 दिसंबर को उपद्रवियों ने पथराव व फायरिंग के साथ पेट्रोल बमों को फेंकते हुए पुलिस-प्रशासन के अफसरों को निशाना बनाया था।
पुलिस, मीडियाकर्मियों के वाहनों के फूंकने के साथ चौकी में घुसकर आग लगा दी थी। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने उपद्रव करने वालों के फोटो एवं वीडियोग्राफी कराई थी। पुलिस की टीम सादावर्दी में अलग से इस काम को कर रही थी।
हाथ में ईंट, पत्थर थामे पुलिस को चेतावनी देते दिखाई दे रहे थे। इनमें अधिकांश ही युवा कुर्ता, पायजामी के साथ जैकेट तो कुछ टोपी लगाए दिखाई दे रहे थे। उपद्रवियों के फोटो सोशल मीडिया पर जारी होने के साथ गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद ही घरों में ताला लगाने के साथ फरार हो गए थे।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त