दुनियाभर में कोरोना वायरस Coronavirus के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने गुरुवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने रविवार यानी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू Janta Curfew लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस 14 घंटे के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर न निकले।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की है कि इस जनता कर्फ्यू के दरमियान कोई भी नागरिक घरों से बाहर न निकले। न सड़क पर जाए। न सोसाइटी-मोहल्ले में लोग इकट्ठे हों। लोग अपने घरों में ही रहें। प्रधानमंत्री के इस ‘जनता कर्फ्यू’ अपील को खेल जगत के इन सितारों ने भी सपोर्ट किया है।
ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, ‘कोरोना के खतरे का सामना करने के लिए सतर्क, चौकस और जागरूक रहें। जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें अपनी सुरक्षा के लिए निर्धारित मानदंड का पालन करने की आवश्यकता है, जैसा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा घोषणा की गई है।
Be alert, attentive and aware to combat the threat posed by the Covid 19. We, as responsible citizens, need to adhere to the norms put in place for our safety as announced by our Honourable Prime Minister Shri @NarendraModi ji. #IndiaFightsCorona
— Virat Kohli (@imVkohli) March 19, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने लिखा, ‘आइए हमारे प्रधानमंत्री जी के साथ हाथ में हाथ मिलाएं और 22 मार्च को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का अवलोकन करें। हमें एक राष्ट्र के रूप में अत्यंत संयम बरतने की आवश्यकता है’
वहीं, टीम इंडिया के बांए हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी के बातों का ध्यान रखते हुए 22 मात्र को सब अपने घरों में रहें।’
ओलंपिक पदक विजेता और पहलवान योगेश्वर दत्त ने लिखा, ‘मैं शपथ लेता हूँ कि 22 मार्च रविवार के दिन सुबह 7 बजें से लेकर रात 9 बजें तक, मैं जनता कर्फ्यू का पालन करूँगा। कोरोना जैसे महामारी का फैलने से रुकने के प्रयास में प्रधानमंत्री मोदीजी का साथ दूँगा। क्योंकि हम सभी देशवासियों को साथ मिलकर यह जंग जीतनी है।’
मैं शपथ लेता हूँ कि 22 मार्च रविवार के दिन सुबह 7 बजें से लेकर रात 9 बजें तक, मैं जनता कर्फ्यू का पालन करूँगा। कोरोना जैसे महामारी का फैलने से रुकने के प्रयास में प्रधानमंत्री @narendramodi जी का साथ दूँगा। क्योंकि हम सभी देशवासियों को साथ मिलकर यह जंग जीतनी है। pic.twitter.com/t9fIC1jeca
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) March 19, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?