देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। जगह-जगह लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन एक बॉलिवुड सिंगर के कथित लापरवाह रवैए ने सैकड़ों लोगों को खतरे में डाल दिया है। सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। अब आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया।
कनिका कपूर (Kanika Kapoor)और लखनऊ में हुई एक पार्टी ने हर किसी को डरा दिया है। कनिका कपूर के कोरोना (Covid-19) संक्रमित पाए जाने पर पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी इस पार्टी में शामिल हुईं। उनके साथ सांसद और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए। इस पार्टी में मौजूद लोग कई और जगहों पर भी जा चुके हैं, जिसके बाद वसुंधरा राजे सिंधिया और दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
दरअसल, कनिका लंदन से लखनऊ आई थीं और इसके बाद शहर की कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं। एक पार्टी में उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दुष्यंत ने भी कोरोना टेस्ट करवाया जबकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। ये जानकारी दुष्यंत के सचिव नीलू श्रीवास्तव ने दी। दुष्यंत लखनऊ से दिल्ली जाने के बाद संसद गए थे और कई नेताओं से मुलाकात की थी।
वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर कहा कि कुछ दिन पहले मैं दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वो भी उस डिनर पार्टी में मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि #Covid19 संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं।
सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) March 20, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js कनिका की पार्टी में कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद भी थे। उन्होंने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि यह एक पारिवारिक समारोह था। जिसमें मेरा पूरा परिवार शामिल था।
कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित पार्टी में भी गई थीं।
होटल ताज में भी एक कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस अफसर, पेज थ्री सेलिब्रिटी, नेता और मंत्री शामिल हुए थे। दोनों ही पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ व होटल स्टाफ को हटाकर 500-700 लोग शामिल हुए। कनिका ने कई लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और हैंडशेक किया। कनिका के परिवार में छह लोग हैं। उनके परिवार की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।
लखनऊ के अलावा कनिका कपूर कानपुर में अपने एक रिश्तेदार की पार्टी में भी गईं। कनिका कपूर के रिश्तेदार संजय टंडन का कहना है कि गृह प्रवेश की पार्टी में 15-20 लोग आए थे। अब उन्हें कनिका के पॉजिटिव होने का पता चला। पूरी परिवार सेल्फ आइसोलेशन में चला गया है।
लखनऊ में शुक्रवार को 4 नए केस मिलने के साथ ही शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। लखनऊ में इन चार नए मामलों के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 23 तक पहुंच गई है। देशभर में कोरोना वायरस के अबतक 207 कन्फर्म मामले सामने आए हैं। इनमें से 32 विदेशी हैं। 20 ठीक हो चुके हैं और 4 की मौत हो चुकी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?