मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते दिनों से जारी सियासी घमासान का अंत हो गया है और कमल नाथ ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का फिर से मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।अब भाजपा ने शनिवार को विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बैठक बुलाई है। शिवराज विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। इस तरह पिछले विधानसभा चुनावों तक रिकॉर्ड 13 साल 17 दिन मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) एक बार फिर प्रदेश के मुखिया बनने जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश का पॉलिटिकल ड्रामा 17 दिन पहले शुरू हुआ था। भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी खींचतान सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई थी और शीर्ष अदालत ने शुक्रवार शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया था। हालांकि, इससे 4:30 घंटे पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया। वे शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे मीडिया के सामने आए। करीब 25 मिनट बोले। 15 महीने पुरानी अपनी सरकार की 20 उपलब्धियां गिनाईं और 16 बार कहा कि भाजपा को हमारे काम रास नहीं आए। उन्होंने कहा- ‘‘भाजपा सोचती है कि वह मेरे प्रदेश को हराकर जीत सकती है। वह न मेरे प्रदेश को हरा सकती है और न मेरे हौसले को हरा सकती है।
अब 13 साल 17 दिन मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) एक बार फिर प्रदेश के मुखिया बनने जा रहे हैं। 5 मार्च 1959 को मध्यप्रदेश के बुधनी में किसान परिवार में जन्में शिवराज सिंह चौहान 1977 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे और लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लिए काम किया।4 बार लोकसभा के लिए चुने गए और संसद की कई समितियों के सदस्य भी रहे। 2000 से 2003 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रहे।
1990 में पहला चुनाव लड़ा था। पहली बार राज्य विधानसभा के लिए 1990 में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से चुने गए थे। बाद में अगले साल हुए विदिशा संसदीय चुनाव क्षेत्र से लोकसभा के लिए पहली बार चुने गए। इसके बाद 5 बार विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए।2003 में भाजपा ने दिग्विजय सिंह के 10 साल के शासन के खिलाफ पूरे दम से चुनाव लड़ा। पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ राघौगढ़ से चुनाव लड़ने वाले शिवराज सिंह हार गए। हालांकि बाद में बुधनी विधानसभा के लिए उपचुनाव लड़कर जीता।30 नवंबर, 2005 को Shivraj Singh Chauhan पहली बार सीएम बने। इसके बाद 2018 में हुए चुनावों तक मुख्यमंत्री बने रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?