श्रीरामजन्मभूमि Ram Janmabhoomi पर भव्य राममंदिर Ram Temple निर्माण के प्रथम चरण का अनुष्ठान बुधवार को सुबह सात बजे से पहले पूरा हो जाएगा। रामलला चारों भाइयों भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी के साथ अस्थायी मंदिर में विराजमान होंगे। कोरोना से बचाव के चलते रामनगरी आने पर लगी रोक से प्रशासन ने भक्तों को घर पर ही लाइव दर्शन कराने की रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में शंखनाद व घंटे-घड़ियाल के बीच भोर में तीन बजे चार पात्रों में फूल व अक्षत के बीच रामलला समेत चारों भाइयों की पालकी नए मंदिर के लिए हनुमानलला के साथ प्रस्थान करेगी।
श्रीरामजन्मभूमि परिसर के गर्भगृह में उदक शांति पूजा के बाद मंगलवार को सुबह से पूरे दिन विराजमान रामलला को नए गर्भगृह में विराजमान करने के लिए विशेष अनुष्ठान हुआ। उधर, अस्थाई मंदिर परिसर को जागृत करने के साथ ही रामलला के आने के लिए तय मार्ग के परिक्रमा पथ का शुद्धिकरण भी किया गया। इस दौरान आचार्य डॉ. कीर्तिकांत शर्मा के नेतृत्व में वैदिक आचार्यों की टीम ने भगवान से कोरोना संकट से संपूर्ण विश्व को मुक्ति दिलाने के लिए भी प्रार्थना की। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि मंगलवार को 10 बजे रात में शयन आरती के बाद रामलला विश्राम करेंगे, फिर उनसे शुभ मुहूर्त में रात दो बजे जागरण के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद आरती होगी और चालन विधि से अनुष्ठान के बीच जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने तक नए गर्भगृह में विराजमान होने के लिए प्रार्थना की जाएगी।
मंत्रोच्चार के बीच फूल से थाल की चार अलग-अलग पालकी सजाकर फूल व अक्षत के बीच रामलला अपने भाइयों भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के विग्रह को रखा जाएगा। जबकि हनुमान जी का विग्रह एक भक्त के कंधे पर विराजमान होगा। यहां से भक्तिभाव के बीच घंटे-घड़ियाल व शंखध्वनि के बीच यात्रा निकलेगी। भोर में तीन बजे रामलला को नए मंदिर में राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र की ओर से भेंट किए गये चांदी के सिंहासन पर विराजमान करने के बाद साढ़े तीन घंटे तक पूजन होगा।
साढ़े छह बजे भोर की आरती के बाद सात बजे भक्तों के दर्शन के लिए रामलला का नया दरबार व दर्शन मार्ग खोल दिया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सीएमओ को एक गोपनीय पत्र जारी कर एसपी सिटी ने मंगलवार शाम को एबुलेंस व आपात चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
रामलला को अस्थायी गर्भगृह में विराजमान करने के लिए पालकी यात्रा में अयोध्या के शीर्ष संत, ट्रस्टी समेत कुछ भक्त भी शामिल होंगे। इसकी सूची बन गई है। कुल संख्या करीब 50 बताई जा रही है।ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास, मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, महंत कमलनयन दास, निर्मोही अखाड़ा के महंत व ट्रस्टी दिनेंद्र दास समेत स्थानीय ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, डीएम अनुज कुमार झा भी इसमें शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से भी कुछ ट्रस्टी खास विमान से अयोध्या आ रहे हैं, कमिश्नर, आईजी समेत विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आदि चुनिंदा जनप्रतिनिधि व खास भक्त भी उपस्थित रहेंगे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत