
कोरोना वायरस Coronavirus के चलते सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। कानपुर Kanpur (Uttar Pradesh में पुलिस प्रशासन ने ऐसे लोगों पर निगाहें टेढ़ी कर दी। कहीं पर लोगों को मुर्गा बनाया गया तो कहीं हाथ खड़े करके उनको धूप में सजा दी गई।
लॉकडाउन पर आज कानपुर नगर में श्री मान पुलिस अधीक्षक दक्षिण ने क्षेत्र में घूम कर लोगो से बाहर ना निकलने की अपील की वा जनता कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों को जनता कर्फ्यू की शर्तों को मानने की शपथ दिलाई एवम् संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। pic.twitter.com/i8D1ioy34e
— Kanpur South Police (@kanpursouthpol) March 24, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
कहीं पर लोगों को थाने लाकर बंद किया गया तो कहीं पुलिस ने चालान किया। जाजमऊ चौराहे पर पुलिस अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने पर युवकों को लाइन से खड़ा करके मुर्गा बना दिया।वहीं पुलिस ने फालतू घूम रहे लोगों को पम्पलेट दिया जिसमें लिखा था- मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं बिना काम के बाहर जाऊंगा। इस दौरान उनसे नियम न तोड़ने का संकल्प दिलाया गया। पुलिस का सख्त रवैया देख हर कोई दंग रह गया। कानपुर के दूसरे इलाकों में युवकों को हाथ खड़े करके नियम न तोड़ने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान लोगों के वाहनों के चालान भी किए गए ।पुलिस ने सख्ती से पेश आते हुए बड़ी संख्या में लोगों पर कार्रवाई भी की है। कानपुर में पुलिस लोगों को सबक सिखाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है।
कानपुर में कोरोना का प्रभाव खत्म करने के लिए हुए जनता कर्फ्यू की सफलता के बाद लॉकडाउन की व्यवस्था पहले ही दिन सोमवार को धराशाई हो गई। लोग आम दिनों की तरह सड़कों पर निकले। पुलिस ने बेफिक्र लोगों के खिलाफ सख्त रुख भी अपनाया। पुलिस ने 95 एफआईआर दर्ज कर 465 लोगों को गिरफ्तार किया। 388 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ाकानपुर के सभी इंट्री प्वाइंट सील कर दिए गए। सुबह से लोग दूध, सब्जी आदि जरूरत का सामान खरीदने निकले। विजय नगर गल्लामंडी चौराहे पर राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मास्क लगाए राशन की दुकानों पर टूट पड़े। यही हाल लगभग सभी सब्जी मंडियों का रहा। नवरात्रि के मद्देनजर फलों की दुकानों पर भी भीड़ रही। कानपुर नगर व देहात सीमा पर पुलिस ने नाकेबन्दी की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?