आगरा Agra में एक और कोरोना संक्रमित Corona Positive मिला है। इस बार चिकित्सक दंपती के पुत्र को संक्रमण मिला है। वे बेटे को घर पर रखे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरा अस्पताल परिसर क्वारंटाइन कर दिया है। अब आगरा में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
आगरा में गुरुवार शाम को यह केस रिपोर्ट हुआ है। बाईपास रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पीटल सार्थक नर्सिंग होम का संचालन चिकित्सक दंपती करते हैं। इनका पुत्र 20 मार्च को अमेरिका से दुबई होते हुए भारत लौटा है। 21 मार्च को वह आगरा पहुंचा। तब से डॉक्टर दंपती बेटे को घर में ही रखे थे। बताया जा रहा है कि इसे जुकाम और बुखार की शिकायत हुई तो डॉक्टर दंपती उसका इलाज अपने ही अस्पताल करते रहे।
इधर आगरा का स्वास्थ्य विभाग आठ केस पॉजीटिव निकलने पर पहले से ही सक्रिय चल रहा है। हाल-फिलहाल यात्रा करने वालों की ट्रेवल हिस्ट्री तलाशी जा रही है। इसी हिस्ट्री के आधार पर टीम चिकित्सक दंपती के अस्पताल पर पहुंची। बेटे के बारे में पूछताछ की, उसके स्वास्थ्य की जांच की गई तो बुखार निकला। कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने भी इस बारे में पुष्टि की है।
इसके बाद चिकित्सक दंपती के पूरे परिसर को सेनेटाइज कराया गया है। इस अस्पताल में तीन मरीज भी भर्ती थे और उनके साथ तीमारदार भी। कुल मिलाकर हॉस्पीटल से डॉक्टर दंपती, मरीज, तीमारदार एवं स्टाफ सदस्यों समेत 25 लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया है। यहां सभी का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?