देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोनवायरस Coronavirus का असर तेजी से फैल रहा है। इसके चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन Lockdown घोषित किए जाने के बाद देवरिया Deoria में लोगों को सड़कों से हटा रहे पुलिसवालों के सामने एक महिला हाथों में तलवार लेकर खड़ी हो गई। बाद में महिला पलिसकर्मियों को बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एक महिला बुधवार को लाल रंग की सिल्क की साड़ी में हाथ में तलवार लिए पुलिसवालों के सामने खड़ी हो गई और कहने लगी कि ”हिम्मत है तो मुझे हटा कर दिखाओ।” वीडियो में महिला, पुलिस की तरफ तलवार उठाते हुए नजर आती है। हालांकि, महिला को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब इलाके में शांति का माहौल है और सभी लोग अपने घरों में बंद हैं।
दरअसल, खुद को भगवान का रूप मानने वाली इस महिला ने बुधवार सुबह एक धार्मिक सभा का आयोजन किया और इसे समाप्त करने से इनकार कर दिया। महिला ने पुलिसकर्मियों को तलवार से भी रोकने की कोशिश और 21 दिनों तक घर में बंद रहने के आदेश को मानने से मना कर दिया। इस कारण पुलिस को लाठीचार्ज के जरिए श्रद्धालुओं को हटाना पड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के अगले दिन ही खुद को मां आदि शक्ति मानने वाली इस महिला ने धार्मिक सभा का आयोजन किया और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के सभी नियमों का उलंघन करते हुए नजर आई।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त