आगरा (AGRA) में एक और कोरोना संक्रमण (Corona infection) का केस पाया गया है। इस बार यूके से वापस आई युवती को कोरोना पॉजीटिव (Corona Positive) निकला है। युवती की टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही उसे व उसके परिजनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा जा चुका है। परिवार में पिता, माता और भाई के साथ रहती है। चारों को आइसोलेट कर दिया गया है। आसपास के लोगों को क्वारंटीन का पालन करने की हिदायत दी गई है।
21 दिन के लॉकडाउन का आगरा में शुक्रवार को तीसरा दिन था। शाम होते होते हड़कंप मचाने वाली खबर आ गई। गुरुवार शाम को बाईपास रोड स्थित अस्पताल संचालक डॉक्टर दंपती के पुत्र में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्टाफ, मरीज और तीमारदार समेत कुल 58 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 54 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
एक की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। यह खंदारी क्षेत्र के ऑटाेमोबाइल बिजनेसमैन की बेटी है। जो बीते 17 मार्च को यूनाइटेड किंगडम (यूके) से लौटी थी। इसे बुखार की शिकायत होने पर परिजन जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। शुक्रवार को पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर उपचार शुरू कर दिया गया है। 58 में से तीन की रिपोर्ट को अभी होल्ड पर रखा गया है।
बृहस्पतिवार को चिकित्सक दंपती के बेटे में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वो अमेरिका से लौटा था। उससे पहले कैंट में रेलवे अधिकारी की बेटी में कोरोना पाया गया। आगरा में अब तक सिर्फ वे ही लोग संक्रमित मिले हैं, जो विदेश से आए या फिर विदेश से आए संक्रमित लोगों के सीधे संपर्क में रहे। 22 दिन पहले एक साथ छह केस सामने आए थे। यह परिवार इटली से लौटा था।
इसी परिवार के संपर्क के दो और लोगों में बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस तरह कुल आठ केस हो गए थे। इसके बाद रेलवे अधिकारी की बेटी में कोरोना पॉजिटिव मिला, वो पति के साथ यूरोप से हनीमून मनाकर लौटी थी। पति बंगलुरु में जॉब करता है, युवती से पहले वह पॉजिटिव पाया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?