मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि लॉकडाउन के चलते यूपी( Uttar Pradesh) के जो लोग बाहरी राज्यों में हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी मदद के लिए 12 राज्यों में नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। इसमें शामिल आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की टीम 24 घंटे उनकी हर सुविधा के लिए कार्य करेंगी।
आपदा के इस काल में हमारे जो भी नागरिक दूसरे राज्य में मौजूद हैं, उनके परिजन परेशान न हों।
हमने 12 राज्यों के लिए नोडल अफसर तैनात किए गए हैं, वे संबंधित राज्य के अधिकारियों से समन्वय बनाकर वहां रह रहे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 27, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था कराने के लिए वहां की सरकारों से बात की है। इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैंने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात की है। मैंने उनसे कहा है कि वे उत्तर प्रदेश के नागरिकों के रहने और खाने की व्यवस्था करें। इस काम में जो खर्च आएगा, वह हम देंगे। सीएम योगी ने कहा कि हमने 12 राज्यों की सरकारों से समन्यव स्थापित करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी की है।महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली।
इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सीमावर्ती राज्यों के सभी मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर उनके राज्य में यूपी के निवासियों के लिए यथा स्थान पर ठहरने और भोजन की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में लोगों के आवागमन से भारत सरकार द्वारा घोषित किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन होगा। साथ ही कोविड-19 के संक्रमण फैलने की संभावना और अधिक हो जाएगी। राजेन्द्र कुमार तिवारी ने पत्र में यह भी लिखा है कि उनके राज्य में उत्तर प्रदेश के निवासियों के ठहरने और भोजन की आदि की व्यवस्था की सूचना लिखित रूप में उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने राज्य में विभिन्न फैक्ट्री, मिल एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत उत्तर प्रदेश के लोगों से उनके घर न खाली करवाये का भी अनुरोध किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?