दिल्ली के निजामुददीन इलाके में तबलीगी मरकज़ Tablighi Jamaat में शामिल लोगों का आगरा में आंकड़ा बढ़ गया है आगरा Agra में 89 लोगों को क्वारेंटाइन quarantined किया गया है शहर की 8 मस्जिदों Mosques में सभी 89 लोग रह रहे थे. आगरा पुलिस ने मुस्लिम बस्तियों में ऑपरेशन क्लीन की शुरुआत की है।
तबलीगी जमात से भाग लेकर लौटे लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। दोपहर तक जहां आगरा से तबलीगी जमात में शामिल होने वालों की संख्या मात्र तीन बताई जा रही थी। वहीं शाम आते-आते आसार यह बन पड़े हैं कि इनकी संख्या कितनी पहुंचेगी, इसका अभी अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। 34 सेे बढ़ कर अब तक 89 संदिग्ध सामने आ चुके हैं, आगरा में ऑपरेशन क्लीन शुरू हो चुका है।
राजधानी दिल्ली के निजामुददीन इलाके में तबलीगी जमात में शामिल लोगों की मौत और बड़े पैमाने पर संदिग्ध पाए जाने के उप्र शासन सक्रिय हुआ। डीजीपी के आदेश के बाद आगरा एलआइयू ने आगरा से तीन, एटा से दो, मथुरा से दो और एक फीरोजाबाद के व्यक्ति के शामिल होने की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट का यह आंकड़ा काफी कम निकला। शासन से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू की। मुस्लिम बस्तियों में ऑपरेशन क्लीन शुरू किया। शाम सात बजे तक कुल 89 संदिग्ध केस सामने आए हैं। इनमें से 13 जमाती दिल्ली से आए हैं। 13 मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा अन्य राज्यों के हैं।
जमात से लौटे लोगों के अलावा उनके संपर्क में आए लोगों की कुल संख्या 89 हो चुकी है। इन्हें इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किया जा रहा है। इनमें से कई की ट्रेवल हिस्ट्री 15 मार्च के बाद की है। 49 लोगों को अलग रखा जा रहा है, उनके स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग की जा रही है। 89 में से 28 लोग वे हैं, जो निजामुद्दीन से लौटे हैं, उनकी विशेष रूप से जांच की जा रही है।
प्रशासन ने इन 49 लोगों को आगरा-दिल्ली हाईवे पर मधु रिसॉर्ट में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की टीम परीक्षण में जुटी है। साथ ही अन्य मुस्लिम इलाकों में भी पुलिस जांच में जुटी है। माना यह जा रहा है कि रात होने तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?