उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के आगरा Agra जिला के शाहगंज क्षेत्र की रामस्वरूप कॉलोनी में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या Suicide कर ली। मंगलवार की सुबह दोनों के शव उनके ही कमरे में लटके मिले। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रामस्वरूप कॉलोनी में गोपाल (उम्र 22 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश वर्मा और उसकी पत्नी प्रिया (उम्र 21 वर्ष) परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे गोपाल की छोटी बहन खाना देने के लिए छत पर गई थी। भैया और भाभी का शव फंदे पर लटका दे चीख पड़ी।
उसकी चीख सुनकर परिवार वाले आ गए। परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा। गोपाल की मौत हो चुकी थी, जबकि प्रिया की सांसें चल रही थीं। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोपाल और प्रिया की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पुलिस को अभी आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है। जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोपाल और उसके पिता ओमप्रकाश वर्मा के बीच कुछ विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के हर पहलू को देखा जा रहा है। वहीं जिस परिवार में तीन माह पहले खुशियांं आई थीं। पराये घर से एक बेटी नया संसार बसाने अपने पिया के घर आई थी वहां ऐसा क्या हुआ कि महज तीन माह बाद ही खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के लोग सन्न हैं। विश्वास ही नहीं हो पा रहा कि गोपाल और प्रिया ऐसा कदम भी उठा सकते हैं। जिस छोटी बहन ने अपने बड़े भाई और भाभी के शव फंदे से लटके देखे वो सदमे में है। कुछ पूछने पर न बोल पा रही है और न रो पा रही है। पूरेे क्षेत्र में घटना आग की तरह फैल गई है। आसपास के लोग भी इस घातक कदम को लेकर हैरान है। परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं लॉकडाउन के कारण लोग परिवार को सांत्वना देने भी नहीं आ पा रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?