उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( Chief minister Yogi Adityanath) की फटकार के बाद नोएडा (Noida) के डीएम को हटा दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने उनके खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं। गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddh Nagar) में कोरोना वायरस संक्रमित के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। सीएम योगी सोमवार को कोरोना वायरस की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेने यहां पहुंचे थे। बैठक के दौरान लापरवाही बरतने को लेकर सीएम ने डीएम को फटकार लगाई। इस फटकार के बाद डीएम ने मुख्य सचिव आरके तिवारी (Chief secretary R K Tiwari ) को चिट्ठी लिखकर तीन महीने की छुट्टी मांगी। सिंह का ये पत्र मीडिया में लीक हो गया।
योगी आदित्यनाथ सोमवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘जब मैंने दो महीने पहले ही अलर्ट रहने को कहा था। जिले में मजबूत कंट्रोल रूम बनाने को कहा था, फिर वह क्यों नहीं बना? अगर बना तो फिर कोरोना संदिग्ध और पॉजिटिव मामलों की संख्या इतनी ज्यादा कैसे बढ़ी?’ बैठक में गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने सफाई देनी चाही तो मुख्यमंत्री नाराज हो गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘बकवास बंद करिए अपना, यह बकवास सब करके आप लोगों ने माहौल खराब किया है यहां पर। जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बजाय एक दूसरे के ऊपर चीजें डालना। आपकी आदत बहुत खराब है, काम करते नहीं हैं, लेकिन आवाज बहुत ज्यादा निकालते हैं। दो महीने से क्या कर रहे थे आप लोग?’
मामले को लेकर मचे हड़कम्प के बाद मुख्य सचिव ने देर शाम प्रेस कांफ्रेंस भी की। इस पीसी के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘बीएन सिंह को नोएडा के जिलाधिकारी पद से हटाकर राजस्व परिषद से सम्बद्ध कर दिया गया है। सिंह की जगह सुहास एल वाई गौतमबुद्धनगर के नये जिलाधिकारी होंगे। वह पद ग्रहण भार करने के लिये नोएडा रवाना हो गये हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि सिंह ने छुट्टी के लिये उन्हें पत्र लिखा और फिर उसे मीडिया में लीक कर दिया। यह घोर अनुशासनहीनता है और इसके लिये उनके खिलाफ विभागीय जांच भी करायी जाएगी, जिसका जिम्मा औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास आयुक्त को सौंपा गया है।
कोरोना वायरस से जूझ रहे नोएडा को बचाने के लिए आईएएस अधिकारी सुहास एल वाई को जिले की जिम्मेदारी दी गई है। दमदार प्रोफाइल और सटीक काम के लिए चर्चित सुहास दिव्यांग हैं एशियन पैरालंपिक बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीत चुके सुहास लालिनाकेरे यथिराज गौतम बुद्ध नगर जिले के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। इससे पहले आजमगढ़, जौनपुर और प्रयागराज जैसे जिलों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?