लॉकडाउन (Lockdown) के कारण लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो और उन्हें जरूरत के सामान घर में ही उपलब्ध हों इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वो घरों में ही रहें और प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबरों पर कॉल कर आवश्यक सामान मंगवाएं।
ऐसे में इस व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों की भी कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर जिले (Rampur District) में डोरस्टेप डिलीवरी की इस व्यवस्था की आड़ में पुलिस( Police) के साथ मजाक करना एक युवक को भारी पड़ गया। रामपुर (Rampur) के रहने वाले एक युवक ने रविवार रात हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पुलिस को उसके घर चार समोसे पहुंचाने को कहा।
पुलिस ने युवक की बदमाशी समझते हुए उसे एक बार मना किया, लेकिन चेतावनी देने के बाद भी वह नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन उसके घर तक समोसे पहुंचाने पड़े। पुलिस ने उसे समोसा तो दिया, लेकिन साथ ही सरकारी सुविधा का दुरुपयोग करने के कारण उसे सजा भी दी गई।
रामपुर (Rampur )के डीएम (District Magistrate ) ने रविवार रात ट्वीट कर के बताया कि युवक चार समोसे भिजवाने की जिद पर अड़ा हुआ था। उसे चेतावनी दी गई, लेकिन इसके बावजूद नहीं मानने पर पुलिस को समोसा भिजवाना पड़ा। ऐसा करके उसने कंट्रोल रूम को परेशान करने का काम किया।
4 समोसा भिजवा दो… चेतावनी के बाद आखिर भिजवाना ही पड़ा।
अनावश्यक मांग कर कंट्रोल रूम को परेशान करने वाले व्यक्ति से सामाजिक कार्य के तहत् नाली सफाई का कार्य कराया गया। pic.twitter.com/88aFRxZpt2— DM Rampur (@DeoRampur) March 29, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
इसकी सजा में उससे सामाजिक कार्य के तहत नाली सफाई करवाई गई। डीएम ने नाली साफ करवाने के दौरान समोसा मंगवाने वाले युवक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘नाली साफ कर सामाजिक कार्य में योगदान देकर प्रशासन को सहयोग देते व्यवस्था का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति।’
डीएम ने आगे लिखा कि राष्ट्रीय आपदा के समय आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक बनें। स्वस्थ रहें। सुरक्षित रहें।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त