उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने गुरुवार को 4 सीनियर पीसीएस अफसरों के तबादले (4 PCS Transfer) कर दिए। इनमें पुष्पराज सिंह को आगरा (agra) में अपर जिलाधिकारी, प्रोटोकॉल बनाया गया है। वहीं योगेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आगरा बनाया गया है।इनके अलावा रमेश चंद्र को अपर आयुक्त, मिर्जापुर पद पर भेजा गया है। जबकि मंजू लता को आयुक्त कार्यालय आगरा अटैच किया गया है।
नाराजगी के चलते आगरा की एडीएम प्रोटोकाल मंजू लता को हटाकर वहीं मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।कोविड-19 से बचाव के लिए चल रहे प्रयासों के दौरान वह छुट्टी पर चली गई थीं। इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों ने की थी। इसीलिए उन्हें इस पद से हटाने के साथ ही आगरा के मंडायुक्त को निर्देश दिया गया है कि उन्हें नई तैनाती स्थल पर किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। आगरा का नया एडीएम प्रोटोकाल मंडी परिषद के उप निदेशक पुष्पराज सिंह को बनाया गया है। उप आवास आयुक्त आगरा योगेंद्र कुमार को वहीं पर एडीएम (वि/रा) बनाया गया है। एडीएम (वि/रा) आगरा के पद पर रहे रमेश चंद्र को अपर आयुक्त मीरजापुर मंडल बनाया गया है।
शासन की तरफ से ये भी निर्देश दि गए हैं कि किसी भी अफसर का कोई अवकाश स्वीकृत न किया जाए और तत्काल कार्यमुक्त कर दिया जाए। अगर ये नई जिम्मेदारी फौरन नहीं संभालते हैं तो अनुशासनहीनता मानी जाएगी और संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बता दें मंजू लता अभी तक आगरा में एडीएम प्रोटोकॉल पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. उनकी जगह पुष्पराज सिंह को फौरन पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। पुष्पराज अभी तक लखनऊ में मंडी परिषद मुख्यालय में उप निदेशक पद पर तैनात थे पुष्पराज के लिए भी निर्देश हैं कि वे बिना किसी प्रतीक्षा के नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और शासन को इसकी जानकारी देंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, आगरा पद पर ट्रांसफर किए गए योगेंद्र कुमार अब तक आगरा में ही उप आवास आयुक्त पद पर तैनात थे। जबकि मिर्जापुर मंडल के अपर आयुक्त बनाए गए रमेश चंद्र अभी तक आगरा में अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
योगी सरकार ने गुरुवार को चार पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें रमेश चंद्र को अपर आयुक्त मिर्जापुर मंडल बनाया गया है। वहीं योगेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आगरा बनाया गया है। पीसीएस मंजू लता आयुक्त कार्यालय आगरा से संबद्ध की गई हैं। वहीं पुष्पराज सिंह अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल आगरा के पद पर तैनात किए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?