उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के इटावा जिला जेल Etawah District Jail में वर्चस्व को लेकर हुए संघर्ष में घायल कानपुर Kanpur के शार्प शूटर मोनू पहाड़ी sharp shooter Monu pahadi की गुरुवार सुबह मौत हो गई। हमले में घायल आगरा Agra के शातिर अपराधी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
बताया जाता है कि बुधवार को बैरक में ले जाने के दौरान कैदियों के दो गुट भिड़ गए थे। बीच बचाव के लिए पहुंचे जेल कर्मियों पर भी कैदियों ने हमला बोल दिया। घटना में डिप्टी जेलर, बंदी रक्षकों के अलावा कई कैदी घायल हो गए थे। घायलों को जेल अस्पताल भेजा गया था।आगरा जेल से लाए गए शातिर अपराधी मुन्ना खालिद और कानपुर जेल से आए शार्प शूटर मोनू पहाड़ी के बीच बुधवार शाम वर्चस्व को लेकर टकराव हो गया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जेल प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था, जिसमें कई कैदी घायल हो गए थे। घायलों का जेल अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। मोनू पहाड़ी की स्थिति गंभीर होने पर देर रात उसे जिला अस्पताल भेजा गया। गुरुवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो अपनी हनक बनाने के लिये जेल के बाहर रहकर कई कुख्यात लोगों से झगड़ा करने के लिये चर्चित रहे मोनू पहाड़ी ने कानपुर जेल में रहते हुए भी अन्य बंदियों तथा जेल कर्मियों से झगड़ा किया था और इसके आधार पर ही जेल प्रशासन ने इस कुख्यात अपराधी को कानपुर से इटावा जेल स्थानांतरित किया था।डी- 2 गैंग से जुड़े रहे मोनू पहाड़ी के इस तरह मारे जाने की खबर लगने के बाद कानपुर पुलिस के साथ ही कई अपराधियों ने भी राहत की सांस ली जिनकी इस कुख्यात अपराधी से दुश्मनी चलती थी।
हत्या सहित कई मुकदमों में नामजद रहे मोनू पहाड़ी के आतंक से खासकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के अपराधी तथा व्यापारी भी थर्राते थे क्योंकि यह कुख्यात पर्ची में की गई मांग पूरी न होने पर तुरंत हमला कर सकता था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत