उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के शामली जिले Shamli District में कोरोना वायरस Coronavirus के संदिग्ध Suspect मरीज ने गुरुवार को आइसोलेशन वार्ड में आत्महत्या कर ली। युवक सांस लेने में दिक्कत होने के बाद 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुआ था। युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम, एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
शामली Shamli में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक 31 तारीख से शामली के जिला अस्पताल में बने क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती था और उसे कोरोना वायरस के लक्षण थे। युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। लेकिन उससे पहले ही युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के जिला अस्पताल में बने क्वारंटाइन वार्ड का है, जहां पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीती 31 तारीख को कोरोना वायरस के लक्ष्ण मिलने के बाद शामली के जिला अस्पताल में उसे भर्ती किया गया था। कोरोना सिमटम के चलते सैंपल लिया गया था जो कि जांच के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आज आनी थी लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में बने क्वारंटाइन वार्ड में युवक की मौत होना अपने आप में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है कि आखिर स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में बने क्वारंटाइन वार्ड में युवक ने फांसी कैसे लगा ली। मृतक का नाम कर्मवीर था जो कि शामली के नानूपूरा का रहने वाला था जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। कर्मवीर के साथ जिला अस्पताल में बने क्वारंटाइन वार्ड में 10 और लोग भर्ती हैं, जिन्हें भी कोरोनावायरस के लक्षण के चलते क्वारंटाइन किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?