दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात Tablighi Jamaat में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी कई मस्जिदों में इसी तरह के जमात की खबरें आ रही हैं।ऐसी ही एक सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात मधुबनी Madhubani पुलिस तहकीकात करने पहुंची थी। लेकिन मस्जिद mosque में मौजूद लोगों ने पुलिस पर ना सिर्फ पथराव किया बल्कि फायरिंग भी कर दी। तबलीगी जमात समर्थकों के हमले के बाद बीडीओ और थानेदार वहां से जान बचाकर भाग निकले थे। लेकिन हिंसा पर उतारू हमलावरों ने प्रशासन की एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे तालाब में गिरा दिया।
बिहार Bihar के मधुबनी Madhubani जिले के गिदरगंज गांव के जामा मस्जिद से पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक ही परिवार की महिला समेत चार को गिरफ्तार किया है। सीओ विष्णुदेव सिंह के आवेदन पर 50 नामजद और 200 अज्ञात को आरोपित किया गया है।
इपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 धारा 3 समेत अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अंधराठाढ़ी एसएचओ अमृत लाल वर्मन ने बताया कि इस मामले में एक ही परिवार के चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमे लाल मोहम्मद, इनके पिता मोहम्मद मुस्ताक, भाई मोहम्मद इसकरुल और माँ नासिरा खातून शामिल है। नामजद लोगों मे कई नामचीन लोग शामिल हैं। डीएसपी अमित शरण ने कहा कि नामजद अभियुक्तों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। नामजद लोग भूमिगत हो गए हैं। बता दें कि घटना के बाद रात में भारी पुलिस बल पोखर में फेंकी जीप निकालने के बाद दिन में एक बार भी नही गई। पुलिस अब गिदरगंज गांव में बिना पूरी तैयारी के जाने से परहेज कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मस्जिद में जमात में कई लोगों के शामिल होने की सूचना मिली थी। विदेश की यात्रा से लौटे लोगों के भी जमात में शामिल होने की भी सूचना थी। अंधराठाढ़ी बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ विष्णुदेव सिंह व थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मण दल बल के साथ शाम करीब साढ़े छह बजे गीदड़गंज गांव स्थित मस्जिद पहुंचे। भीड़ देख पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने को कहा। आदेश मानने से इनकार करने पर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो छतों से पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात बेकाबू हो गया। हमले में सीओ जख्मी हो गए। अन्य कर्मियों को चोटें आयीं।
इस दौरान हमलावरों ने प्रशासन की एक जीप को क्षतिग्रस्त कर तालाब में गिरा दिया। अधिकारी अन्य कर्मी वहां से वापस लौटे। एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि वहां दो गुटों में विवाद है। एक गुट के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर हमला किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?