मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गाजियाबाद (Ghaziabad) में तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat ) के लोगों की महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता और अश्लील हरकतों को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि यह तो तय है कि यह सभी लोग लोग न कानून को मानेंगे, न व्यवस्था को। इनके साथ सख्ती से पेश आने और इन्हें कानून का पालन करना सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को इंदौर नहीं बनने देंगे। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करने और उन पर हमला करने वाले लोगों के साथ उन्होंने कड़ाई से पेश आने का निर्देश दिया और कहा कि इनके खिलाफ कानूनन कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए । उन्होंने ऐसे सभी लोगों पर रासुका लगाने का निर्देश दिया है।
गाजियाबाद (Ghaziabad) के अस्पताल में क्वारंटाइन के लिए भर्ती तब्लीगी जमात के लोगों ने नर्स तथा महिला डॉक्टर्स से जो अश्लील हरकत की थी। उसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने काफी सख्त कदम उठाया है। सरकार का निर्देश है कि जमात के लोगों का इलाज कोई भी महिला डाक्टर और नर्स नहीं करेंगी। इन अभद्रता करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(National Security Act) के तहत कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी की भी अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में अपना घर तथा परिवार छोड़कर सेवा में लगीं नर्स तथा महिला डॉक्टर्स से साथ अभद्र तथा अश्लील हरकत करने वाले लोग मानवता के दुश्मन हैं। अश्लीलता करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। इन जाहिलों को हिरासत में लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। जिन्दगी बचाने में जुटीं महिला डाक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जो भी अभद्रता करेगा, उस पर रासुका लगेगा।
गाजियाबाद के एक अस्पताल में तबलीगी जमात के लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। उनकी हरकतें सामान्य नहीं बताई जा रही हैं। जमाती मरीज स्टाफ नर्स के सामने अश्लील गाने सुनते हैं और गंदे-गंदे इशारे करते रहते हैं। इतना ही नहीं डॉक्टरों और नर्सों से वो लोग बीड़ी और सिगरेट की मांग भी कर रहे हैं। गाजियाबाद में जिला सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने घंटाघर कोतवाली में इस बारे में सूचना दी है। एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पत्र लिखकर शिकायत की कि आइसोलेशन वार्ड में रखे गए कोरोना वायरस के संभावित मरीज जो तबलीगी जमात से ताल्लुक रखते हैं वो वार्ड में बिना कपड़ों के घूमते रहते हैं। एमएमजी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रोके गए जमाती लोगों के ïअश्लील हरकतें करने, सहयोग ना करने आदि के संबंध में मुकदमा पंजीकृत करने हेतु थानाध्यक्ष को शिकायत दी गई थी।
उसी क्रम में थाना कोतवाली गाजियाबाद में अपराध संख्या 288/20 आईपीसी की धारा 354, 294, 509, 269, 270 और 271 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।
इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में किसी भी स्थान पर पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में पुलिसकर्मियों और चिकित्सा कर्मियों के साथ मारपीट- बदसलूकी की घटनाएं सामने आई हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में किसी भी स्थान पर पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला पश्चिम यूपी के जिलों में पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों से हुई मारपीट की घटना के बाद लिया है। शुक्रवार को अलीगढ और इससे पहले एक अप्रैल को मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने के लिए मना करने पर कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि प्रदेश में किसी भी स्थान पर पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले लोगों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?