कर्नाटक (Karnataka) के हुबली शहर (Hubli) में शुक्रवार को मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने से मना करने पर लोगों ने पुलिस पर भारी पथराव किया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। मंतूर (Mantur) इलाके में स्थित मस्जिद के समीप हुई इस घटना पर हुबली धारवाड़ (Hubli Dharwad) पुलिस कमिश्नर आर. दिलिप ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। लोगों से मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में सामूहिक रूप से जमा नहीं होने की सलाह जारी की गई है। बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
कर्नाटक के हुबली में शुक्रवार को मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने से रोकने पर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। यह घटना शहर के मंटूर रोड के निकट स्थित मस्जिद में हुआ। घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।सरकारी आदेश की खुली अवहेलना करते हुए लोग मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के लिए एकत्र हुए, जिसके बाद लॉकडाउन को लागू करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। जब उन्होंने नमाज को रोकने की कोशिश की तो स्थानीय युवक और महिलाएं वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत