कोरोना वायरस (Coronavirus ) के बढ़ते संकट के बीच तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat ) में शामिल लोग मुसीबत बनते जा रहे हैं। आगरा (Agra) में शनिवार सुबह प्रशासन को मिली रिपोर्ट के अनुसार 25 केस सामने आए, जिसमें जमात में शामिल 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते आगरा(Agra) में कोरोना वायरस(Coronavirus ) से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।
इससे पहले आगरा में कोरोना वायरस (Coronavirus ) से संक्रमित कुल 20 मामले सामने आए थे। इसके बाद शनिवार को एकाएक इनकी संख्या में इजाफा हो गया। इन मामलों में निजामुद्दीन में तबलीगी मरकज में भाग लेकर आए जमातियों की संख्या ज्यादा है। शनिवार को आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 25 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व प्रशासन ने तबलीगी जमात से सीधे तौर पर जुड़े करीब 28 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिये थे। इनमें से सात की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव पाई गई थी। वर्तमान में आगरा में जमात के सदस्यों की संख्या 112 है। सभी को अलग-अलग क्षेत्रों में क्वारंटीन किया गया है।
किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से आई रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह आईं टेस्ट रिपोर्ट्स के बाद 25 नए संक्रमण के केस सामने आए हैं। ये सभी लोग वे हैं, जो निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज से भाग लेकर लौटे हैं। एक दिन में इतनी तेज रफ्तार से बढ़े कोविड 19 के मरीजों ने ताजनगरी में बड़ी समस्या को जन्म दे दिया है। हालांकि प्रशासन ने पहले ही एहतियाती कदम उठाते हुए इन सभी को क्वारंटाइन कर रखा है, ताकि संक्रमण दूसरों तक न फैले।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज मस्जिद में तब्लीगी जमात से लौटे दो दर्जन से ज्यादा जमातियों में कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। इनमें से पांच मंटोला और दो शाहगंज के आजमपाड़ा स्थित मस्जिद में रहकर बस्तियों में लोगों से संपर्क कर रहे थे। दोनों इलाकों को पूरी तरह से सील करने के बाद शनिवार सुबह से सेनेटाइज किया जा रहा है। दोनों क्षेत्रों को रेड जोन में चिह्नत करने के बाद यहां सख्ती बढ़ाकर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है। इसके अलावा शहरभर की मस्जिदों को प्रशासन बंद करवा रहा है। मस्जिदों के दरवाजों पर ताले लगाए जा रहे हैं। मंटोला और आजमपाड़ा क्षेत्र की हर गली को भी सेनेटाइज किया जा रहा है।
शहर में जामा मस्जिद, हुमायू मस्जिद, बाबरी मस्जिद, लाल मस्जिद, शाही मस्जिद, नामनेर वाली मस्जिद सहित दर्जनों मस्जिदें हैं। इन सभी को नमाजियों के लिए बंद कर दिया गया है। कई मस्जिदों के दरवाजों पर नमाज घर पर ही अदा करने की अपील लिखेे पोस्टर लगाए गए हैं। मस्जिद में सिर्फ मौलानाओं को ही जाने की इजाजत दी गई है।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अब कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार तक कुल 172 केस सामने आए थे। शुक्रवार को प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया था कि प्रदेश में अब तक 172 केस सामने आए. जबकि गुरुवार तक 121 केस थे। शुक्रवार को इनका आंकड़ा बढ़ गया। इनमें 47 लोग तबलीगी जमात में शामिल रहे। इन सभी की पहचान 14 जिलों में हुई। इन लोगों को गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, शामली, जौनपुर, सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, हरदोई, गाजीपुर, आजमगढ़, फिरोजाबाद, प्रतापगढ़ और शांहजहांपुर में पाया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?