संगम नगरी प्रयागराज Prayagraj में आज जमातियों Jamaat पर हो रही बहस को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से प्रयागराज Prayagraj में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शक के आधार पर दो महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ने भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने, उन पर एनएसए लगाए जाने और पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच करने के आदेश दिए हैं तो साथ ही मृतक के परिवार वालों को पांच लाख रूपये का मुआवजा दिए जाने का भी एलान किया है।
करेली थाना क्षेत्र में बक्शी मोड़ा में रविवार की सुबह लोटन निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बात सिर्फ इतनी सी थी कि लोटन ने तब्लीगी जमात की वजह से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की बात कह दी थी। यह बात उसने गांव के ही चाय की दुकान पर बैठे लोगों के समक्ष कह दी। यह बात वहां मौजूद मोहम्मद सोना को इतनी नागवार गुजरी कि उसने तमंचा निकाला और लोटन पर गोली चला दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मोहम्मद सोना को गिरफ्तार करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रासुका तामील कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने लोटन निषाद के परिवार के लोगों को तत्काल पांच लाख रुपया की आर्थिक सहायता प्रदान की। सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे करेली के बख्शी मोढ़ा गांव में 30 वर्षीय लोटन निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घर के बाहर अखबार पढ़ते समय युवक ने कह दिया की जमात वाले कोरोना वायरस फैला रहे हैं। इस पर उसकी मोहम्मद सोना से झड़प हो गई। मारपीट के कुछ देर बाद मोहम्मद सोना ने तमंचा लाकर लोटन निषाद के सिर में गोली मार दी। भाग रहे कातिल को लोगों ने दौड़ाकर दबोचा और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। घटनास्थल पर क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?