प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर जहां एक तरफ पूरा देश रविवार की रात 9 बजे दीये जलाकर इस बात का इजहार किया पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है और यह नजारा दिवाली से कम नहीं लग रहा था, तो वहीं खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस मौके पर दीये जला देश के लोगों के साथ इस दीप प्रज्वलन में हिस्सा लिया।
पीएम मोदी ने दीये जलाने के बाद कुछ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा- शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा । शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते ॥
शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा ।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते ॥ pic.twitter.com/4DeiMsCN11— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
इस मौके पर न सिर्फ आम लोग बल्कि राजनीतिक हस्तियों से लेकर सभी धर्म के लोग पीएम मोदी की अपील पर घर में दीये या फिर मोबाइल की फ्लाइश लाइट जलाकर यह जाहिर कर रहे थे कि वह देश के साथ खड़े हैं। लोगों में एक ऐसा उत्साह नजर आ रहा था कि कहीं पर लोग शंख फूंक रहे थे तो कहीं एक साथ दीये लेकर 9 मिनट तक खड़े रहे। पीएम मोदी की अपील पर कोरोना को अंधकार को भगाने के लिए हर धर्म और मजहब के लोग इसमें बढ़चढ़ कर शरीक हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरे देश ने रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीया जलाया। इसमें आम लोगों से खास तक सभी की सहभागिता दिखी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनत पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ ने भी अपने-अपने घर के लाइट बंद कर दरवाजे पर दीये जलाए।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘आशा और विश्वास की एक किरण बड़े से बड़े अंधकार को दूर कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आज रात 9 बजे, नई दिल्ली के अपने आवास की लाइट बंद कर दीये जलाए। COVID-19 के विरुद्ध इस लड़ाई में पूरा देश मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।’
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाने की पीएम मोदी की अपील पर रविवार रात 9 बजे देश में दिवाली सा नजारा दिखा। राष्ट्रपति से लेकर आम आदमी तक सभी ने दीया, मोमबत्ती जलाकर बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में कोई अकेला नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी दीया जलाया। इस दौरान उनके घर की लाइटें बंद रहीं। हीराबेन एक थाली में मिट्टी का दीया लेकर दरवाजे के बाहर कुर्सी पर बैठी नजर आईं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?