पंजाब (Punjab)के पटियाला (Patiala) में निहंग सिखों (Nihang Sikhs) (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) ने पुलिस पर हमला कर दिया और एक पुलिसकर्मी का हाथ पूरी तरह से काट दिया। रविवार को सुबह सब्जी मंडी के बाहर मेन गेट पर सिखों ने पुलिस पर हमला किया। हमले में दूसरे पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
पंजाब (Punjab) के पटियाला (Patiala) में कर्फ्यू (curfew) के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक एएसआई (Assistant Sub Inspector) का हाथ कट गया है तो कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली लगने से एक निहंग घायल हुआ है, जिसे पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से बड़ी तादाद में हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस पार्टी पर हमले के मामले में गुरुद्वारा साहिब (Gurudwara) के अंदर से हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें देसी पिस्तौल, कृपाण पेट्रोल, भांग की 7 बोरियां और भारी मात्रा में केमिकल जैसा तरल पदार्थ शामिल है।
घटना रविवार (12 अप्रैल) सुबह की है। सन्नौर सब्जी मंडी में निहंग सिंह खरीददारी के लिए आए थे। तभी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। इस पर पुलिस और निहंग सिंहों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
इसके बाद आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिनमें चार को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एएसआई हरजीत सिंह, जिनका हाथ कट गया है, उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। एएसआई की सर्जरी चंडीगढ़ पीजीआई में जारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?