Uttar Pradesh यूपी के बहराइच Bahraich जिले के कोतवाली नगर इलाके की दो मस्जिदों से लगभग दो सप्ताह पूर्व पकड़े गए 17 विदेशी व 4 भारतीय नागरिकों सहित 21 तबलीगी जमातियों Tablighi Jamaat का चिकित्सीय क्वारंटीन अवधि quarantine period पूरी हो गई। इन्हें पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश करने के बाद जेल Jail भेज दिया गया है। इन सभी जमातियों को क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद विधिक प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि 31 मार्च को सूचना मिली कि शहर की दो मस्जिदों बशीरगंज स्थित दौमे कुरैश मस्जिद से 10 इंडोनेशिया के तथा ताज मस्जिद से 7 थाईलैंड के नागरिकों और 4 भारतीय नागरिकों सहित 21 जमातियों को पकड़ा गया था। यह दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी जमात से संबंधित बताए गए। इन्हें क्वारंटीन के लिए भेजा गया था। अब क्वारंटीन की अवधि पूरी होने पर रिमांड की कार्रवाई शुरू की गई है।
इन विदेशी मूल के लोगों पर वीजा नियमों के उल्लंघन करने का आरोप है। अब इन्हें कानून के हवाले कर दिया गया है। कानून की ओर से जो भी प्रक्रिया अपनाई जाएगी, उसका इन्हें पालन करना होगा। शेष चार भारतीय मूल के लोगों को इन विदेशी जमातियों को छिपाने और कोरोना संक्रमण को देखते हुए बाहर से आए लोगों की जांच कराने से बचाने का आरोप है। इन सभी को रिमांड पर भेजा गया, जहां से इन सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
31 मार्च को शहर की दो मस्जिदों से पकड़े गए 17 विदेशी तथा चार भारतीयों में से चार भारतीयों पर जमानती धाराएं के होने से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। शेष 17 विदेशियों पर गैर जमानती धारा होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। कोरोना संकट को देखते हुए जेल में ही कोर्ट लगाई गई। डिप्टी जेलर शरेन्दु कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रिमांड के लिए क्वारंटीन से सभी 21 आरोपियों को सीधे जिला कारागार लाया गया। यहां मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शनिवार की शाम सभी की रिमांड कराई गई। इस बीच 21 लोगों में शामिल चार भारतीय लोगों पर जमानती धारा लगने के कारण उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि शेष 17 विदेशी जमातियों को जेल में रखा गया है। इन पर आगे सुनवाई होगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?