उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज (Kasganj) जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक दिव्यांग (physically challenged) युवक ने गोलियां बरसाकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। वारदात से पहले महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दिव्यांग ने उसकी एक नहीं सुनी।
शर्मनाक बात यह कि मोहल्ले के लोग छत से इस घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की। यह वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल (viral) होने से हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में बृहस्पतिवार सुबह 65 वर्षीय महिला श्यामवती पत्नी हरीशंकर की हत्या कर दी गई। गांव के ही दिव्यांग युवक मोनू ने सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मोनू भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता का रिश्तेदार है।
सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह महिला घर में अकेली रहती थी। उसके मकान पर दिव्यांग मोनू कब्जा करना चाहता था। आरोपी मोनू ने महिला को दो गोलियां मारी थीं।
मोनू ने सुबह तकरीबन 10 बजे महिला के घर के सामने इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस की छत पर खड़े कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। शर्मनाक बात यह कि किसी ने महिला का बचाने का प्रयास नहीं किया।
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिव्यांग कहीं छिप गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत