यूपी ( Uttar Pradesh) के मुरादाबाद ( Moradabad ) में मेडिकल टीम ( medical team)और पुलिसकर्मियों पर पत्थर मारने के मामले में 7 महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुरादाबाद( Moradabad ) के एसपी कुमार आनंद ने बताया कि आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पथराव में शामिल दूसरे लोगों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। यहां मंगलवार रात में कोरोना मरीज की मौत के बाद मेडिकल टीम ( medical team) लोगों को क्वारंटीन करने के लिए लेने गई थी, जब घेरकर उन पर पथराव शुरू हो गया।
ऐंबुलेंस ( Ambulance) और पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया। ऐंबुलेंस में मौजूद डॉ. एससी अग्रवाल को खींचकर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। चारों तरफ से पथराव होने पर वहां मौजूद पुलिस के सिपाही भाग निकले। मेडिकल स्टाफ भी जान बचाकर वहां से भागे जबकि लोगों ने डॉक्टर की जमकर पिटाई की। मेडिकल स्टाफ ने बताया कि लोगों ने वहां उन लोगों को पीटने की पहले से ही तैयारी कर रखी थी।
बताते हैं कि एक आवाज के साथ लोगों ने पत्थर मारना शुरू कर दिया था। उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने घटना पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े कर्मियों पर हमला एक अक्षम्य अपराध है। सीएम ने कहा है कि ऐसे दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आपदा नियंत्रण अधिनियम तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ((National Security Act)) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आदेश दिया है कि दोषी व्यक्तियों ने जो राजकीय संपत्ति का नुकसान किया है उसकी भरपाई भी उनसे सख्ती से की जाएगी। जिला पुलिस प्रशासन ऐसे उपद्रवी तत्वों को तत्काल चिन्हित करें और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा के साथ ही उपद्रवी तत्वों पर पूरी सख्ती भी करे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?