उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस ( Coronavirus) का सबसे बड़ा केंद्र बन चुके आगरा (AGRA) में शनिवार को शाम तक और 69 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। शनिवार शाम होते 2 और मौत की खबर आ गयी जिस में एक कोरोना संक्रमित(Covid-19 Positive) है, दूसरा कोरोना संदिग्ध जिसकी कोराना की जांच रिपोर्ट भी नही आ पायी इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 243हो गई है। जिले में अब तक कोरोना वायरस ( Coronavirus) से 6 की मौत हो गई हैं। बीते 24 घंटों में 69 और मामले सामने आए। इसके साथ जिले में अब तक 243संक्रमित मिल चुके हैं।आगरा के दो मरीज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें प्रशासन ने आगरा की सूची में शामिल नहीं किया है। ये दोनों नामनेर के चिकित्सक पिता-पुत्र हैं।आगरा (AGRA) में कोरोना पॉजिटिव के लगातार बढ़ते मामले के बाद योगी सरकार की अब आगरा जिला प्रशासन पर टेढ़ी नजर हो हो गई है। यही वजह है कि एस एन के एक चिकित्सक के खिलाफ जांच बैठाने के थोड़ी देर बाद ही लापरवाही बरतने पर दूसरे चिकित्सक को निलंबित कर दिया है।
शनिवार को एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना छठी मौत संक्रमित मरीज नई दिल्ली के जाफराबाद (New Delhi, Jafrabad ) का रहने वाला था। यहां सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (S.N. Medical College) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। पांच अप्रैल को कोविड 19 पॉजिटिव होने पर नई दिल्ली जाफराबाद निवासी 65 वर्षीय अल्लानूर को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।कोविड 19 पॉजिटिव संख्या 200 पार हो गयी 6 की मौत क बाद राज्य सरकार ने सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (S.N. Medical College) कोविड 19 (Covid-19 ) समन्वयक, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पीके माहेश्वरी को निलंबित (suspended) कर दिया है। वहीं, बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश्वर दयाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के आदेश पर प्रमुख सचिव डॉ रजनीश दुबे ने आदेश जारी करते हुए आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पीके माहेश्वरी को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि डॉ पीके माहेश्वरी को एक होटल में क्वॉरेंटाइन किया गया था लेकिन उन्होंने क्वॉरेंटाइन नियमों का ठीक से पालन नहीं किया था। एसएन प्रिंसिपल के आदेश के बावजूद डॉ माहेश्वरी ने दो बार क्वॉरेंटाइन नियम को तोड़ा जिसके बाद उन पर निलंबित की कार्रवाई की गई है। प्रमुख सचिव ने निलंबन के आदेश जारी करते हुए उन्हें डीजीएमई कार्यालय से अटैच किया है। एसएन के प्राचार्य डॉ जी के अनेजा ने उनकी जगह डॉ टी पी सिंह को मेडिसिन विभाग का अध्यक्ष बनाया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत