मध्यप्रदेश (Madhy Pradesh) के इंदौर (Indore) में कोरोना ने 2 डॉक्टरों की जिंदगी छीनने के बाद अब एक पुलिस अधिकारी (Police officer ) को छीन लिया है। इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। डॉक्टरों के बाद पहली बार इंदौर शहर में एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई है। अरबिंदो अस्पताल में भर्ती जूनी थाना प्रभारी का निधन रात 1:30 बजे हो गया। उसके बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
दरअसल, 41 वर्षीय देवेंद्र चंद्रवंशी (Devendra Chandravanshi) इंदौर के जूनी थाना के प्रभारी( in charge of Juni Indore police station) थे। ड्यूटी के दौरान ही वह कोरोना से संक्रमित हुए थे। उसके बाद इलाज के लिए उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उनकी सेहत में सुधार नहीं हुई थी। शनिवार रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी।
इंदौर में अब तक कोरोना से 49 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को कोरोना से 1 भी मौत नहीं हुई थी। शनिवार को एक बुजुर्ग महिला की जान गई थी। आधी रात के बाद इंस्पेक्टर की मौत हुई है। वहीं, इंदौर में अभी कई और लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
इंदौर में कोरोना से पूर्व में 2 डॉक्टरों की मौत भी हुई है। कोरोना से मध्यप्रदेश में किसी पुलिस अधिकारी की पहली मौत है। जबकि देर रात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर कहा था कि आज की अच्छी खबर यह है कि प्रदेश में कोरोना से जंग आज किसी व्यक्ति ने नहीं हारी है।
इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या 901 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार से कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है। शुक्रवार को जहां 50 नए केस सामने आए थे, शनिवार को सिर्फ 9 केस मिले हैं। इसके साथ ही क्वारंटीन सेंटर से भी शनिवार को 20 से ज्यादा लोगों की छुट्टी हुई थी। ये इंदौर के लिए राहत की खबर है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?