उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (AGRA) में 243 मामले कोरोना संक्रमित(Covid-19 Positive) मिलने के बाद रविवार को लाॅकडाउन (Lockdown) को पूरी तरह लागू करने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी दौरान भगवान टॉकीज के पास सर्विस रोड पर पुलिस चेकिंग ( Police Checking ) के दौरान बाइक को रोकने पर एक युवक ने पुलिस ( Police) पर चाकू से हमला बोल दिया और एक सिपाही ( Police Constable) की दो उंगलियां काट दीं और खुद को भी घायल कर लिया। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार सुबह भगवान टॉकीज के पास सर्विस रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक को रोकने पर एक युवक ने पुलिस पर हमला बोल दिया। युवक ने पुलिस पर पहले ईंट मारी।
जब सिपाही ने युवक को पकड़ा तब युवक ने सिपाही पर चाकू से हमला बोल दिया। सिपाही की दो अंगुलियां कट गईं। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से युवक को काबू में किया और उसे थाने ले गई।
रविवार को श्री टॉकीज के सामने पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी दयालबाग की तरफ से एक युवक बाइक से आया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। वह पुलिस से भिड़ गया।
ईंट उठाकर मार दी। जब सिपाही ने उसे पकड़ा तो चाकू निकाल लिया और हमला बोल दिया। इससे सिपाही महेश की दो अंगुलियां कट गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से युवक को काबू में किया।
इसके बाद थाने का फोर्स पहुंच गया। आरोपी को थाने ले जाया गया है। युवक संदीप निवासी गैलाना है। वह खुद को फिजियोथेरेपी डॉक्टर का कर्मचारी बता रहा है। दयालबाग से आ रहा था। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
लाॅकडाउन में चेकिंग कर रही आगरा पुलिस पर युवक ने चाकू से किया हमला, सिपाही की उंगलियां कटी ,आरोपी अरेस्ट


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?