उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) आगरा में (AGRA) रविवार को शाम तक तक और 14 कोरोना पॉजिटिव (Covid-19 Positive) मरीज मिले। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 257 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) से 6 की मौत हो गई हैं।आगरा के दो मरीज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें प्रशासन ने आगरा की सूची में शामिल नहीं किया है। ये दोनों नामनेर के चिकित्सक पिता-पुत्र हैं।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को कोरोना के 14 नए मामले मिले। इनमें पांच जमाती हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 257 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने देर रात 19 अप्रैल तक की रिपोर्ट जारी की।
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 255 में से 223 सक्रिय मामले हैं। संक्रमितों में सबसे ज्यादा जमाती और उनके संपर्क में आए लोग हैं। इनकी संख्या 92 है। 79 मरीज वे हैं, जो भगवान टाकीज स्थित श्री पारस हॉस्पिटल के संपर्क में आने से संक्रमित हुए।
जिला अस्पताल ( District Hospital) में कोरोना वायरस की आशंका पर रविवार को 200 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज (S.N. Medical College) के वार्ड ब्वाय और दवा विक्रेता के कर्मचारी के संपर्क में आए स्टाफ और परिजन भी शामिल हैं। शनिवार को मिले 45 संक्रमित मरीजों के परिजनों के भी नमूने लिए गए हैं।
रेस्क्यू टीम इन लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। सभी की केस हिस्ट्री तैयार करने के बाद स्क्रीनिंग की गई। सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। नमूनों की जांच कराई जा रही है।
ताजनगरी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यहां की व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए प्रदेश और केंद्र की टीम निरीक्षण करने आई हैं। रविवार को केंद्र की हेल्थ मानीटरिंग कमेटी के आठ सदस्यों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत