शुक्रवार को जयपुर (Jaipur) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 36 नए मामले सामने आए। वहीं चार लोगों की मौत भी हो गई।दिन की पहली मौत 75 साल के बुजुर्ग की हुई। जो जयपुर जिले के जमवारामगढ़ के रहने वाले थे। जिन्हे 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पहली रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पाई गई थी। जिसके बाद 22 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। दूसरी मौत जयपुर के एमडी रोड पर रहने वाले 60 साल के व्यक्ति की हुई। जो एसएसएस की इमरजेंसी में भर्ती थे। जिनकी मौत 23 अप्रैल को हो गई थी। आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद तीसरी मौत जयपुर के आदर्श नगर में रहने वाली 75 साल की महिला की हुई। वहीं चौथी मौत जयपुर के रामगंज में 60 साल के व्यक्ति की हुई। जो 22 अप्रैल को एसएमएस में भर्ती करवाए गए थे। 23 अप्रैल को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार को रामगंज में 18, शास्त्री नगर में 5, मीना पालादी में 5, आदर्श नगर में 2, यूपी से आए 2, नीलगरों का मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड, सांगानेर और राजापार्क में 1-1 संक्रमित मिला।
कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण पांच थाना इलाके में कर्फ्यू और लगाया गया है। जिसके बाद कोरोना के कारण कमिश्नरेट के 28 थाना इलाके में कर्फ्यू चल रहा है। बुधवार को पॉजिटिव मिलने के कारण आमेर, खो नागोरियान, मालपुरा गेट, ट्रांसपोर्ट नगर व प्रताप नगर इलाके में चिह्नित एरिया में कर्फ्यू लगा दिया गया।
इससे पहले गुरुवार को जयपुर में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। जिसमें रामगंज में 10, शास्त्रीनगर में 3, एमडी रोड और मानसरोवर में 1-1 पॉजिटिव मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 778 (2 इटली के नागरिक) पहुंच गया है।
राजस्थान (Rajasthan), में कोरोना संक्रमण का पहला केस तीन मार्च को जयपुर में इटली के नागरिक में सामने आया था। इसके बाद उसकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई थी। 31 मार्च तक ये आंकड़ा कुल 93 पर पहुंचा था। इसके बाद सिर्फ तीन दिन में 4 अप्रैल को 200 के पार पहुंच गया। वहीं, दो दिन बाद ही 6 अप्रैल को कुल संक्रमित लोगों की संख्या 300 के पार हो गई। 9 अप्रैल को एक साथ 80 केस आने से ये आंकड़ा 450 के पार पहुंचा। जो 18 अप्रैल तक 1351 पर पहुंच गया। अब 24 अप्रैल को 2008 पहुंच गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?