उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के एटा (Etah ) जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के घर में मृत मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों में दो मासूम भी शामिल हैं। वारदात का पता उस वक्त चला जब शनिवार की सुबह दूध वाला आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
एटा (Etah ) कोतवाली सिटी के श्रृंगार नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों के घर में मृत मिले हैं। मृतकों में सेवानिवृत स्वस्थ निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी, उनकी पुत्रवधू दिव्या पचौरी, दिव्या की बहन बुलबुल, आठ साल का बेटा आरुष और एक साल का बेटा आरव शामिल है।
शनिवार की सुबह दूध वाला दूध देने पहुंचा, काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, इस पर उसने अंदर झांकर देखा तो वहां शव पड़े थे।उस दरवाजे को कटवाकर खुलवाया गया। अंदर का नजारा काफी भयावह था। बहू दिव्या और रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी राजेश्वर के हाथ की नस कटी हुई थी। दोनों नाती भी निढाल पड़े थे। वहीं ऊपर के तल पर बिस्तर पर बेटे की साली की लाश पड़ी हुई थी। बाकियों का गला दबाए कर हत्या किये जाने की आशंका है।
अलग-अलग जगह मिले हैं।शव मिले बरामदे में दिव्या का शव पड़ा था तो अंदर कमरे में ससुर राजेश्वर नाथ पचौरी का, ऊपर के कमरे में बुलबुल और दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे।
10 वर्ष के आरूष और एक वर्ष के रिषभ का शव अंदर वाले कमरे में पुलिस ने पड़ा देखा तो कलेजा हिल गया। राजेश्वर प्रसाद पचौरी जीने के
बराबर में बने कमरे में पड़े मिले। दिव्या की बहन बुलबुल प्रथल तल पर बने कमरे में मृत मिली। राजेश्वर प्रसाद पचौरी, आरूष, रिषव और बुलबुल की मौत एक ही तरीके से हुई है। इन चारों के गले पर निशान मिले हैं। इससे अंदेशा है कि रस्सी से इनका गला दबाया गया होगा।
दिव्या पचौरी के साथ उसकी बहन बुलबुल (26) पुत्री रमाशंकर उपाध्याय निवासी सोनई जिला मथुरा भी रह रही थी। दिव्या के पहले बेटे के जन्म के समय से ही उसका यहां बहुत आना जाना था। करीब 10 माह पूर्व ही छोटे बेटे रिषभ उर्फ छोटू को जन्म दिया था। इसके बाद से बुलबुल यहीं रह रही थी। यहीं पढ़ाई करती थी। आरूष को स्कूल भी छोड़ने जाती थी।
मकान में अंदर प्रवेश के सभी रास्ते बंद होने से पुलिस प्रथम दृष्टया किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।घटना स्थल पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी सुखलाल भारती सहित फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड पहुंच गई। पुलिस ने यहां से तीन मोबाइल, कीटनाशक की गोलियां, ब्लेड, बच्चे की दूध की बोतल, कटोरी में रखी मिठाई आदि बरामद कर जांच के लिए भेजी हैं।
सेवानिवृत स्वस्थ निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी का बेटा दिवाकर उत्तराखंड के रुड़की में एक दवा कंपनी में काम करता है।उसे सूचना दे दी गई है और वो वहां से पास बनवाकर चल दिए हैं। राजेश्वर प्रसाद पचौरी के बड़े भाई रामेश्वर प्रसाद पचौरी एटा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका मकान भी शृंगार नगर में ही स्थित है। उनको भी शनिवार की सुबह जब मामले की सूचना मिली। रामेश्वर की पत्नी का दिव्या पचौरी के छोटे बेटे से काफी लगाव था और दिन में अक्सर छोटू के पास जाया करती थीं। इस दौरान वो शवों को देखकर बेहोश हो गईं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?