देश की राजधानी दिल्ली( DELHI) में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus epidemic) का खौफ बढ़ता जा रहा है। इस बीच, कोविड-19 मामलों के लिए गठित दिल्ली सरकार की कमिटी के अध्यक्ष ने महामारी को काबू करने के लिए लॉकडाउन ( Lockdown) को 16 मई तक बढ़ाने का सुझाव दिया है। केंद्र सरकार ने 24 मार्च की आधी रात 14 अप्रैल तक के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown in india) लागू किया था, जिसकी अवधि पूरी होने पर इसे तीन मई तक के लिए बढ़ाया गया।
कोविड-19 कमिटी (Covid-19 committee ) के अध्यक्ष डॉ एसके सरीन( Dr S K Sarin) ने कहा, ‘ देश में अभी भी कोरोना वायरस महामारी का ग्राफ चढ़ रहा है इसलिए प्रतिबधों में ढील देने का मतलब है कि मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो जाएगी। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या काफी है इसलिए इसका विस्तार करना समझदारी होगी। लॉकडाउन को 16 मई तक बढ़ाना होगा।’
यह पूछे जाने पर कि 16 मई की तारीख का अनुमान कैसे लगाया गया तो डॉ एसके सरीन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का पहला मामला तीन मार्च को सामने आया था। महामारी को लेकर चीन की गणना दर्शाती है कि महामारी के ग्राफ में गिरावट दर्ज करने में करीब 10 सप्ताह का समय लगता है। आपको बता दें कि शनिवार को तीन और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके बाद दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 95 हो गई है। इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?