लखनऊ( Lucknow) के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में केजीएमयू (King George’s Medical University) के डॉ. विजय कुमार (Vijay Kumar Singh) को गोली मारकर कार लूटने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान यथार्थ सिंह उर्फ यश ठाकुर और आयुष रावत के रूप में हुई है। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में आयुष के पैर में गोली लगी है।
पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि यथार्थ सिंह लखनऊ में तैनात वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी (Senior PCS officer) नरेन्द्र सिंह (Narendra Singh) का बेटा है। वह पहले भी सुपारी हत्या, अपहरण व लूट के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों के पास से लूट की कार, मोबाइल फोन, बाइक व असलहा मिला है।
सुशांत गोल्फ सिटी के मकान नंबर डी-3/40 में रहने वाले डॉ. विजय कुमार सिंह केजीएमयू के एसपीएम विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके भाई चौधरीखेड़ा इलाके में रहते हैं। 20 अप्रैल को उनके परिवार में बच्चे का जन्मदिन था। लिहाजा शाम को डॉ. विजय कुमार पत्नी व बच्चों को साथ लेकर रिश्तेदार के घर गए थे। इस बीच किसी की कॉल आ जाने पर वह मोबाइल पर बात करते हुए कुछ दूरी पर खड़ी अपनी कार के पास चले गए थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उन्हें गोली मारकर कार व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 26 टीमें गठित की गई थीं। इसमें 4 टीमों को टैक्टिकल सर्विलांस, 12 टीमों को लोकल इंटेलिजेंस व 10 टीमों को सीसीटीवी कैमरे खंगालने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने आसपास के 78 गांवों में जाकर पड़ताल की। जांच में सामने आया कि कार लूटकर भागे बदमाश शहर छोड़ना चाहते थे। इस क्रम में पहले वह लोग गोसाईंगंज के खुर्दही बाजार, फिर सुल्तानपुर रोड और अंत में इंदिरा डैम तक गए। लेकिन, इन सभी जगहों पर पुलिस कर्मी लॉकडाउन के तहत बैरियर लगाकर चेकिंग करते मिले। लिहाजा बदमाश शहर से बाहर नहीं भाग पाए और वापस लौट गए थे।
एसीपी कृष्णानगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से यह साफ हो गया था कि बदमाश सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ही ठिकाना बनाए हैं। शनिवार रात उन लोगों की लोकेशन अवध विहार योजना में मिली। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आयुष रावत के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद आयुष और यथार्थ को घेरकर दबोच लिया गया। ए
सीपी ने बताया कि आयुष गोसाईंगंज के रसूलपुर का रहने वाला है। वहीं, यथार्थ ठाकुर गंगोत्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 205 में रहता है। आरोपियों ने कबूला कि वह लोग लूट की एक और वारदात करने के इरादे से निकले थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?