आगरा में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive )का आंकड़ा अब सात सौ पार पहुंच गया है। कल के 680 के स्कोर में 28 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive )आई है। इससे जिले में अब कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) 708 हो गये है । जबकि 22 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।16 मीडिया कर्मी स॓क्रमण की चपेट में है। दैनिक जागरण आगरा के उप संपादक पंकज कुलश्रेष्ठ की मौत हो चुकी है।अब तक 8835 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाचार पत्र दैनिक जागरण, , आगरा के पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने समाचार पत्र दैनिक जागरण, आगरा के पत्रकार श्री पंकज कुलश्रेष्ठ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 8, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पंकज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस सूचना से उनका मन बहुत आहत हुआ है। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि पंकज करोना से जंग लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हार गए। केशव ने फील्ड में कार्यरत सभी पत्रकारों व कोरोना फ्रंटलाइन वारियर्स को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है।
आगरा में धूलिया गंज क्षेत्र के पति पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive ) आई है। इसके साथ ही एसएन के एक जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव है, एसएन के ही एक और कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है, कर्मचारी को हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। छीपीटोला निवासी गर्भवती महिला ने डिलीवरी से पहले जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहां उनकी आपरेशन से डिलीवरी कराने की तैयारी चल रही है। आवास विकास कॉलोनी, रावली क्षेत्र के दो लोगों की रिपार्ट भी पॉजिटिव आई है।
पिछले सात दिनों में 30 फीसदी से ज्यादा मामले ऐसे हैं जिन्हें बुखार या खांसी होने पर वे सैंपल देने के लिए गए। गुरुवार को भी ऐसे 10 से ज्यादा लोगों ने खुद जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज जाकर सैंपल दिए हैं। गर्भवती महिलाओं के प्रसव से पहले चिकित्सक कोरोना टेस्ट करा रहे हैं। इसमें चार दिन में ही दस पॉजिटिव मिल चुकी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?