शुक्रवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे ( Aurangabad Train Accident) में मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मरने वाले प्रवासी मजदूरों के शव विशेष ट्रेन से जबलपुर लाए गए। यहां पर महाराष्ट्र से आए करीब 1145 मजदूरों को उतारने के बाद श्रमिकों के शवों को दो बोगियों की ट्रेन सीधे उमरिया और शहडोल (Shahdol) के लिए रवाना कर दी गई है। मजदूरों का उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। औरंगाबाद रेल हादसे में मध्य प्रदेश के 16 प्रवासी मजदूर ( Migrant Labourers ) मारे गए थे। ये सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। इनमें से 11 शहडोल(Shahdol) और 5 उमरिया के निवासी हैं।
हादसे का शिकार हुए मजदूरों के शव लेकर ट्रेन शनिवार को सुबह करीब 11.30 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। पहले उनके शव जबलपुर में उतारकर बसों से शहडोल (Shahdol) और उमरिया भेजा जाना था, लेकिन बाद में प्लान बदल दिया गया। चूंकि शहडोल और उमरिया दोनों रेलवे के एक ही रूट पर हैं, ऐसे में शवों को ट्रेन से ही रवाना कर दिया गया है। शहडोल के अंतौली गांव में एक साथ 11 लोगों की चिताएं एक साथ जलेंगी। मृतक आपस में चार चचेरे भाई, चाचा-भतीजा समेत 9 लोग सगे-संबंधी हैं। यह लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे।
मजदूरों को लेने के लिए मध्यप्रदेश से शुक्रवार को विशेष दल भेजा गया था। इसमें मंत्री मीना सिंह और अपर मुख्य सचिव आईपीसी केसरी भी पहुंचे थे। मध्य प्रदेश सरकार ने घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए एक-एक लाख रुपए और मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस दु:खद घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझे, मैं और मेरी पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है।
औरंगाबाद हादसे में मारे गए मजदूरों के शवों को लेकर ट्रेन शहडोल(Shahdol) पहुंच चुकी है और श्रमिकों के शव एंबुलेंस से गांव पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 में सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, एडीजी, एसपी, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?