केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह( Amit Shah) के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) बनाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाई गई। इस मामले में अहमदाबाद पुलिस (Ahmedabad Police) ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રી શ્રી અમિત શાહને કેન્સર હોવાનો ફેક મેસેજ કરનાર ચાર ઈસમોને ઝડપી પાડતી અમદાવાદ શહેર ક્રાઇમ બ્રાન્ચ. #AhmedabadPolice @GujaratPolice pic.twitter.com/wu51zbBt2i
— Ahmedabad Police (@AhmedabadPolice) May 9, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
पुलिस विभाग के विशेष आयुक्त (अपराध) अजय तोमर ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह( Amit Shah) के स्वास्थ्य के बारे में गलत ख़बरें फैलाने के मामले में स्थानीय क्राइम ब्रांच ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। तोमर ने बताया कि अमित शाह( Amit Shah) के नाम से एक फर्जी ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया कि अमित शाह ( Amit Shah) खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
स्पेशल कमिश्नर अजय तोमर ने कहा कि आज ऐसे समय में जब केंद्र सरकार, गुजरात सरकार और लोग कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे हैं, जब सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाना एक अपराध है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों को अहमदाबाद और भावनगर से हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी ऐक्ट की धारा 66 (सी) और 66 (डी) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?