सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही थी कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तबीयत खराब चल रही है। अब खुद अमित शाह( Amit Shah) ने इस खबर को अफवाह बताते हुए कहा है कि ऐसी अफवाहें गलत हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोई बीमारी नहीं है।
शाह ने ट्विटर पर एक पत्र साझा किया और इसके साथ उन्होंने लिखा, मेरे स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों को मेरा संदेश। इस संदेश में उन्होंने लिखा, ‘पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाहें फैलाई हैं। यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है।’
मेरे स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों को मेरा संदेश। pic.twitter.com/F72Xtoqmg9
— Amit Shah (@AmitShah) May 9, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
उन्होंने आगे लिखा, ‘देश इस समय कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ रहा है और देश का गृह मंत्री होने के नाते देर रात तक अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मैंने इस सब पर ध्यान नहीं दिया। जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा कि ये सभी लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहें, इसलिए मैंने कोई स्पष्टता नहीं की।’
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने लिखा, ‘परंतु मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की, उनकी चिंता को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता। इसलिए मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है।’
शाह( Amit Shah) ने आगे लिखा, ‘हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को और अधित मजबूत करती है। इसलिए मैं ऐसे सभी लोगों से आशा करता हूं कि वो यह व्यर्थ की बातें छोड़ कर मुझे मेरा काम करने देंगे और स्वयं भी अपने काम करेंगे।’
उन्होंने लिखा, ‘मेरे शुभचिंतकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का मेरा हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। जिन लोगों ने ये अफवाहें फैलाई हैं उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है। आपका भी धन्यवाद।’
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( Bjp President J P Nadda ) ने भी इस मामले में ऐसा करने वालों की निंदा की है। नड्डा ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में ऐसी असंवेदनशील टिप्पणियां करना निंदनीय है। किसी के स्वास्थ्य के बारे में ऐसी गलत जानकारियां फैलाना इन लोगों की मानसिकता के बारे में बताता है। मैं इसकी कठोर निंदा करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?