उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj ) में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के थरवई थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस (CRPF) में तैनात जवान विनोद कुमार यादव ने पत्नी, बेटी औऱ बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। सीआरपीएफ कैंपस के अंदर चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस महकमे के आलाधिकारी पहुंच गए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जवान ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
जानकारी के मुताबिक,सीआरपीएफ(CRPF) ग्रुप सेंटर में ही रहने वाले 224 बटालियन में ड्राइवर के पद पर तैनात विनोद कुमार यादव प्रयागराज जनपद के मेजा तहसील के सिरसा इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने बीती रात पत्नी विमला (36), 15 वर्षीय बेटा संदीप और 12 वर्षीय बेटी सिमरन को गोली मार दी। पत्नी और बच्चों की मौत के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि, विनोद कुमार यादव के शरीर पर गोली के भी निशान मिले हैं। मौके पर कई खाली कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विनोद कुमार सीआरपीएफ(CRPF) ग्रुप सेंटर पडिला में टाइप टू क्वार्टर मेंं परिवार के साथ रहता था। उसका क्वार्टर तीसरी मंजिल पर था। वह सन 2000 में सीआरपीएफ में चालक के पद पर भर्ती हुआ था। वर्ष 2019 में यहां स्थानंतरित होकर आया था। शनिवार सुबह जब उसके कमरे के अंदर से फायंरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। मामले की जानकारी सीआरपीएफ(CRPF) अफसरों को दी तो वह बाहर निकला और सबको दूर हटने की धमकी दी। बताया जाता है कि इससे पहले वह 12 राउंड फायर कर चुका था। इसके बाद वह अंदर गया और कमरे में जाकर खुद भी सुसाइड कर लिया। विनोद चार भाइयों में सबसे बडा था।
बताया जा रहा है कि जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारकर परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद खुद आत्महत्या की है। फिलहाल जवान ने ऐसा क्यों किया, इसका जवाब अभी तक नहीं मिल सका है। लेकिन माना जा रहा है कि, घरेलू कलह इस आत्महत्या के पीछे की वजह हो सकती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?