बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से औरैया सड़क हादसे में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मायावती ने हादसे पर दुख जताते हुए सरकार पर हमला बोला है।मायावती ने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने बयान दिया था कि जो भी प्रवासी मजदूरों ( Migrant Labourers ) यहां आएंगे या यहां से गुजरेंगे, अधिकारी उनके ठहरने, खाने, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करेंगे, लेकिन दुख की बात है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देशों को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिसकी वजह से आज औरैया में बहुत बड़ा हादसा हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को कहा था कि प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे यह देखें कि कोई भी प्रवासी कामगार-श्रमिक ( Migrant Labourers ) पैदल अथवा बाइक से यात्रा न करने पाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद के हर थाना क्षेत्र में एक टीम गठित करते हुए पैदल अथवा बाइक से यात्रा करने वाले प्रवासी कामगार व श्रमिकों को रोका जाए। उन्होंने ट्रक आदि असुरक्षित वाहनों से सवारी ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (CM Yogi Adityanath) की सरकार पर अफसर हावी हो गये है । मुख्यमंत्री ढेरों आदेश निर्देश लगभग हर रोज बैठक कर देते है । लेकिन अफसर ये आदेश /निर्देश हवा में उड़ा रहे है , यह बात औरैया हादसे ने साबित भी कर दी है जिसमें अफसरों ने मुख्यमंत्री की बैठक में दिये गये निर्देश माने होते मुख्यमंत्री को गंभीरता से ले रहे होते तो ये दुर्घटना नहीं होती ।
आपदा के इस काल में @UPGovt प्रदेशवासियों की सुविधा और हितरक्षा के लिए सतत कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी प्रदेश की स्थिति पर दृष्टि रखे हुए हैं।
आज लोकभवन में टीम-11 के साथ परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने जनहित में अनेक दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/Nr6j2If7lE
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 15, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?